अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे- समाइरा कपूर (20) और कियान राज कपूर (15) ने अपने पिता और मशहूर कारोबारी संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। बच्चों का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर ने एक संदिग्ध वसीयत के आधार पर पूरी संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश की है।

क्या है विवाद

संजय कपूर का निधन जून 2025 में लंदन में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। बताया गया कि उनकी उम्र महज 53 साल थी।

निधन के बाद जुलाई में एक वसीयत सामने आई, जिसकी तारीख 21 मार्च 2025 बताई गई। इसमें पूरी संपत्ति प्रिया कपूर के नाम दर्ज है। बच्चों का दावा है कि यह वसीयत “संदिग्ध परिस्थितियों में तैयार की गई और संभवतः फर्जी है।”

Navratri 2025: ‘स्वर्ग से चलली महारानी’ – नवरात्रि से पहले छाया अंकुश राजा का भोजपुरी देवी गीत

बच्चों की मांग

समाइरा और कियान ने अदालत से गुज़ारिश की है कि संपत्ति को बेचने, ट्रांसफर करने या किसी तीसरे पक्ष को सौंपने पर रोक लगाई जाए। साथ ही मांग की है कि उन्हें संपत्ति का हिस्सा दिया जाए।

मुकदमे में प्रतिवादी के तौर पर प्रिया कपूर, उनका बेटा, संजय की मां रानी कपूर, और वसीयत की निष्पादक श्रद्धा सूरी मरवाह को शामिल किया गया है।

30,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

संजय कपूर सोना कॉमस्टार (Sona Comstar) के चेयरमैन थे। कंपनी का मार्केट कैप करीब 30,000 करोड़ रुपये है। इसमें से 28% हिस्सेदारी पारिवारिक निवेश कंपनी Aureus Investments Pvt. Ltd. के पास है। बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने पहले ही इस कंपनी और कपूर परिवार की आरके ट्रस्ट पर नियंत्रण जमा लिया है।

‘मुझे बोलने पर मजबूर मत करो’, ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- खुद को फिल्म एक्टर…

बच्चों को करिश्मा का सपोर्ट

करिश्मा कपूर खुद इस कानूनी लड़ाई में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि वे अपने बच्चों के हितों की रक्षा में पूरी तरह उनके साथ खड़ी हैं।

अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई जल्द तय होने की संभावना है। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि मामला जटिल है और इसमें परिवार, कारोबार और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े पहलुओं पर लंबी बहस हो सकती है।