Abhishek Bachchan: 90 के दशक में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी पीक पर थी। दोनों ने शादी के लिए भी कदम बढ़ा दिए थे। करिश्मा और अभिषेक की सगाई तक हो गई थी। फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े खानदान अब एक होने जा रहे थे। बच्चन औऱ कपूर फैमिली बेहद खुश थी। तभी करिश्मा और अभिषेक के बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे इन दोनों का रिश्ता टूट गया और इन दोनों की ही राहें जुदा हो गईं। वहीं इसके बाद करिश्मा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक अहम फैसला लिया।
करिश्मा ने अभिषेक बच्चन से ब्रेक अप के बाद दिल्ली के एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। लेकिन करिश्मा कपूर की ये शादी सफल नहीं हो पाई। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में अपने पति पर कई आरोप लगाए थे। करिश्मा और अभिषेक की शादी की अनाउंसमेंट जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर की थी। करिश्मा और अभिषेक काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, ये दोस्ती तब और गहरा गई जब अभिषेक बच्चन की बहन श्वेता बच्चन की शादी राज कपूर के ग्रैंड सन निखिल नंदा से हुई। दोनों परिवारों का रिश्ता जुड़ चुका था।
वहीं इस बीच करिश्मा औऱ अभिषेक भी एक दूसरे के करीब आ गए। बाद में जब अमिताभ को पता चला तो वह भी इस रिश्ते के लिए मान गए। इससे पहले फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया है’ में दोनों साथ काम कर चुके थे। करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद करिश्मा- अभिषेक ने साथ रहने का फैसला किया था। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया था कि डायमंड की रिंग के साथ अभिषेक ने उन्हें प्रपोज किया था। लेकिन सगाई के 4 महीने बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बारे में सुन हर कोई हैरान था।
अभिषेक-करिश्मा का रिश्ता क्यों टूटा इस बात की जानकारी साफ साफ तो सामने नहीं आई, पर कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपूर फैमिली ने कहा कि बच्चन फैमिली चाहती थी कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम न करे। उस वक्त करिश्मा एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दे रही थीं। ऐसे में खबरें थीं कि करिश्मा ने बच्चन फैमिली की इस शर्त को नहीं माना। तो वहीं इस बारे में दूसरी कहानी है कि करिश्मा की मॉम बबीता कपूर ने अपनी ट्रिक से अभिषेक और उनका ब्रेकअप करवा दिया था। इसके बाद करिश्मा ने कुछ समय लिया औऱ फिर दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से ब्याह रचा लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद संजय ने कुछ वक्त के बाद ही करिश्मा के साथ मारपीट करना शुरू करदिया। इस वजह से करिश्मा अपने करियर पर भी फोकस नहीं कर पाईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बताती हैं कि शादी के कुछ साल तक तो सब बढ़िया था लेकिन 5 से 6 साल बीत जाने के बाद संयज औऱ करिश्मा के बीच खटपट शुरू हो गई। मेकअप से मार के जख्म छिपाती थीं करिश्मा कपूर, हनीमून पर पति ने दोस्तों के साथ की थी ये हरकत…
करिश्मा औऱ संजय जब हनीमून पर गए थे। तभी से उनके बीच सबकुछ ठीक नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनीमून पर संजय ने अपनी बीवी करिश्मा का सौदा अपने दोस्तों से करने की कोशिश की थी। संजय ने करिश्मा को दोस्तों के साथ सोने के लिए कहा था।2003 में करिश्मा कपूर और संजय की शादी हुई थी। वहीं यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया औऱ साल 2016 में करिश्मा संजय से अलग हो गईं।