Karishma Sharma and Vivaan Shah Relationship: म्यूजिक वीडियोज, टेलीविजन, वेब सीरीज़ और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा पिछले दो सालों से नसीरुद्दीन शाह के बेटे और एक्टर विवान शाह को पिछले दो सालों से डेट कर रही थीं। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। कपल की राहें जुदा हो गई हैं। ब्रेकअप की खबरों पर एक्ट्रेस करिश्मा ने रिएक्शन भी दर्ज कराया है। चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने कहा क्या है…?
करिश्मा ने विवान के साथ ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये बात सही है कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। वो मानती हैं कि दोनों अपने जीवन के अलग-अलग फेज में थे और वो अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। विवान उनके लिए हमेशा ही परिवार की तरह ही रहेंगे। करिश्मा का ये भी मानना है कि कभी-कभी, चीजें दो लोगों के बीच काम नहीं करती हैं।
इतना ही नहीं करिश्मा ने ये भी कहा कि वो अपने रिश्ते पर ज्यादा ध्यान दे रही थी। इसके चलते ठहराव आ गया था। लेकिन वो अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं। उनका मानना है कि उन्होंने हमेशा प्यार का पीछा किया है, लेकिन अब वो अपने करियर पर की ओर मन लगाना चाहती हैं। अब अलग होने के बाद वो सिंगलहुड के इस फेज का आनंद ले रही हैं। वहीं, विवान ने इस रिश्ते पर बात करने से मना कर दिया था।
कैसा रहा करिश्मा-विवान का फिल्मी करियर?
बहरहाल, अगर रिलेशनशिप की खबरों से परे करिश्मा शर्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में की थी। पहली बार उन्हें ‘प्यार का पंचनामा 2’ में ‘टीना’ के रोल में देखा गया था। इसके बाद वो साल 2018 में ‘होटल मिलन’ 2019 में ‘फंसते-फंसाते’, ‘सुपर 30’ और 2022 में ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आई थीं।
इसके साथ ही विवान शाह के फिल्मी करियर की बात करें तो वो पहली बार साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘सात खून माफ’ में नजर आए थे। इससे उन्होंने स्क्रीन पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’, 2015 में ‘बॉम्बे वेल्वेट’, 2017 में ‘लाली की शादी में लड्डू दीवाना’, 2020 में ‘कबानी द कोइन’ और 2023 में ‘कोट’ में देखा गया था।