बॉलीवुड में जोड़ियां बनती और बिगड़ती रही हैं। इसमें कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस ऐसे हैं, जिन्होंने पहली शादी टूटने के बाद घर बसाया तो कइयों ने सिंगल रहना ही पसंद किया। इंडस्ट्री में तलाक और दूसरी शादी की प्रथा काफी पुरानी हैं। बीते दिनों ही पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) ने तलाक के 8 साल बाद बॉयफ्रेंड से शादी रचाई है। ऐसे में इंडस्ट्री में ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो किंग खान के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुकी हैं और रियल लाइफ में तलाकशुदा हैं। इसमें मलाइका अरोड़ा समेत करिश्मा कपूर तक के कई बड़े नाम शामिल हैं। चलिए बताते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में, जो शाहरुख के साथ काम कर चुकी हैं और तलाकशुदा हैं…

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर और शाहरुख खान ने साथ में ‘दिल तो पागल है’ और ‘शक्ति: द पावर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इनमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है लेकिन, करिश्मा कपूर रियल लाइफ में तलाकशुदा हैं। उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। इनका रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया था। शादी के 13 साल बाद इनका तलाक हो गया था। इस शादी से इनकी एक बेटी समायरा कपूर हैं।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति

फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ फेम एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति, शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। दोनों को इसी मूवी में साथ में देखा गया था और लोगों को इनकी केमिस्ट्री भी खूब जमी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि वो रियल लाइफ में तलाकशुदा हैं? जी हां, वो तलाकशुदा हैं और उनकी शादी शेखर कपूर से हुई थी। इस शादी से उनकी एक बेटी कावेरी कपूर हैं।

मलाइका अरोड़ा

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बारे में जगजाहिर है कि उन्होंने सलमान खान के भाई और एक्टर अरबाज खान से शादी की थी लेकिन इनका रिश्ता भी टिक नहीं पाया और तलाक हो गया था। इस शादी से उनका एक बेटा अरहान खान है। मलाइका को शाहरुख के साथ गाना ‘चल छैया छैया’ में देखा गया था। दोनों स्टार का ये सबसे पॉपुलर गाना है।

अमृता सिंह

एक्ट्रेस अमृता सिंह और शाहरुख खान को ‘दिल आशना है’ और ‘राजू बन गया जेंटलमेन’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। अमृता के बारे में जगजाहिर है कि उन्होंने सैफ अली खान के साथ शादी की थी, लेकिन इनका रिश्ता कुछ समय के बाद ही टूट गया था।

महिमा चौधरी

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस महिमा चौधरी को फिल्म ‘परदेस’ के लिए जाना जाता है। इसमें उनकी और शाहरुख खान की जोड़ी ने कमाल ही कर दिया था। वहीं, अगर रियल लाइफ की बात की जाए तो उनकी लव लाइफ सफल नहीं रही है। वो तलाकशुदा हैं। उन्होंने बॉबी मुखर्जी के साथ साल 2006 में शादी की थी और 2013 में उनका तलाक हो गया था। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आर्यना चौधरी है।

मनीषा कोइराला

90 के दशक की पॉपुलर हीरोइनों में से एक मनीषा कोइराला ने यूं तो अमिर खान जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ भी खूब जमी है। दोनों ने साथ में ‘अचानक’ और ‘दिल से’ जैसी मूवीज में काम किया है। लेकिन रियल लाइफ में वो आज भी सिंगल हैं। एक्ट्रेस तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2010 में सम्राट दहल के साथ फेरे लिए थे लेकिन, इनका रिश्ता महज दो ही साल टिक पाया और 2012 में तलाक हो गया था।