26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध खत्म हुआ था, इसलिए इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज  कारगिल युद्ध को पूरे 26 साल हो गए हैं और लोग वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सैनिकों को याद कर रहे हैं। कारगिल वीरों पर कई फिल्में बनी हैं, जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘शेरशाह’ और जान्हवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना’ शामिल है। ये फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और अगर आपने इन्हें नहीं देखा तो आज ही देख डालिए।

शेरशाह

साल 2021 में आई धर्मा प्रोडक्शंस में बनी ‘शेरशाह’ की कहानी कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्रम बत्रा का किरदार निभाते नजर आए हैं। कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च भारतीय सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित भी किया गया था। ये फिल्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

एलओसी: कारगिल

साल 2003 में आई फिल्म ‘एलओसी-कार्गिल’ जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, अक्षय  खन्ना मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

गुंजन सक्सेना

जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ रियल लाइफ महिला पायलट की कहानी पर आधारित है, जिसने कारगिल युद्ध में पहली विमान उड़ाया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

लक्ष्य

ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ भी कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म है, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

धूप

संजय सूरी की फिल्म ‘धूप’ भी कारगिल के वीर रोहित कपूर पर आधारित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपनी जान गवाई थी। ये फिल्म साल 2003 में आई थी और आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

टैंगो चार्ली

साल 2005 में आई अजय देवगन, बॉबी देओल,  संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नंदना सेन और तनीषा स्टारर ये फिल्म भी कारगिल युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म को आप हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और यूट्यूब पर देख सकते हैं।