बॉलीवुड में कपूर खानदान के चर्चे तो काफी समय से हैं, लेकिन यहां हम आपको इस खानदान की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो अपने अब भी फिल्मों सक्रीय है। हालांकि फिलहाल उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से छुट्टियां ले रखी हैं। इस साल उनकी उड़ता पंजाब फिल्म रिलीज हुई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। जी हां हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान की। बॉलीवुड में एक लंबे अरसे से अपनी खूबसूरती और अदायगी करीना दर्शकों के दिलों में बनाए हुए हैं। 21 सितंबर 1980 में मुंबई में जन्मी करीना के जन्‍मदिन पर आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी 10 खास बातों पर।

करीना कपूर के बारे में शायद ही किसी को पता होगा कि उनका एक और नाम है। जी हां, करीना का बचपन का नाम सिद्धिमा था। ये नाम उनके दादाजी राज कपूर ने दिया था। करीना का नाम ‘एना करेनिना’ बुक से इंस्पायर है। दरसअल, करीना के जन्म के दौरान उनकी मां बबीता इसी किताब को पढ़ा करती थीं। इसीलिए वे अपनी बेटी को करीना के नाम से पुकारने लगी।

करीना कपूर फिटनेस के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करती हैं। एक बार में वह 50 बार सूर्य नमस्कार कर सकती हैं। हर एक आसन में वह 30 सेकेंड से ज्यादा देर तक टिकी भी रह सकती हैं।
20002 में अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी से करियर की शुरुआत करने वाली बेबो के नाम से मशहूर करीना कपूर ने हिंदी सिनेमा को कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिनका बिजनेस 100 करोड़ के पार रहा है। वे बॉलीवुड की एक ग्लैमरस और खूबरसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

करीना कपूर के बारे में सबसे दिलचस्प फैक्ट ये है कि उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म ‘हीरोइन’ में 138 डिजाइनर कपड़े पहने थे। बॉलीवुड में करीना का यह वॉर्डरोब अब तक का सबसे महंगा है।

करीना कपूर को कहो न प्यार है और कल हो न हो के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उन्होंने इन दोनों फिल्मों में अभिनय करने से मना कर दिया था। जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं और रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में जीरो फिगर का चलन शुरू करने वाली करीना करीना हैं। इसके बाद उनकी पर्सनेलिटी की हर लड़की फैन हो गई और जीरो फिगर बनाने लगी।

करीना कपूर के बारे में एक और दिलचस्प बात ये भी है कि अगर ने अभिनेत्री नहीं बनतीं, तो वकील बनतीं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में कॉमर्स में दाखिला लिया। इसे अधूरा छोड़ उन्होंने लॉ की पढ़ाई शुरू की थी।

शाहिद और करीना की लव स्टोरी के बारे में  सबी जानते हैं लेकिन बाद में उन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को सैफ अली के साथ शादी कर ली। अब वे उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं।

https://www.instagram.com/p/BLquRdGgE9l/?taken-by=kareenakapoorupdates