बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का फैशन सेंस काफी अच्छा है। दो बच्चों को जन्म देने के बाद भी उन्होंने खुद को फिट रखा है। करीना अकसर जिम में वर्कआउट करती नजर आती हैं। उनके वर्कआउट के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते देर नहीं लगती। हाल ही में करीना की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। जिनमें उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनी है। उनका लुक फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

ये तस्वीरें यंग चेंजमेकर कॉनक्लेव की हैं, जिसमें करीना कपूर ने भी हिस्सा लिया था। करीना ने इस दौरान कई तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटोज में करीना ने लॉन्ग ब्लैक ड्रेस पहनी है। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन हूप ईयररिंग्स और गोल्डन ही घड़ी पहनी है। खुले बालों में वो एक तस्वीर में बैक लुक दे रही हैं।

बेबो के इस लुक को देखकर जरूर उनके हेटर्स का भी मुंह बंद हो गया होगा। उनकी फोटोज पर उनके फैंस ने जमकर कमेंट्स किए हैं। बॉलीवुड के कई सितारें जैसे सोनम कपूर, नेहा धूपिया, एकता कपूर और बेबो की बहन करिश्मा कपूर ने भी उनकी तारीफ की है। उनकी पोस्ट पर कुछ ही समय में लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने वर्कआउट और डाइट को लेकर करीना काफी चूसी हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने खुद बताया है कि वो बहुत फूडी हैं। लेकिन इसके साथ ही वो इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनकी फिटनेस के लिए क्या सही है और क्या गलत?

करीना कपूर अपने बेटों और पति सैफ अली के अलावा अकसर अपने गर्ल्स गैंग के साथ नजर आती हैं। इस गैंग में उनकी बहन करिश्मा,मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा शामिल हैं। सभी एकसाथ पार्टी करते नजर आते हैं।

Also Read
करीना कपूर से सोहा अली खान तक, प्रेग्नेंसी में योग से रखा खुद को फिट, देखिए तस्वीरें

बात अगर करीना के वर्क फ्रंट की करें तो लंबे समय से वो अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म वो आमिर खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा करीना ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाली हैं।