अभी कुछ वक्त पहले ही ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कहा था। इसके बाद बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कही जाने वाले कपूर खानदान से राजीव कपूर के निधन की भी खबर आई। 9 फरवरी को ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’ के एक्टर राजीव कपूर ने भी दुनिया से विदा ली। ऐसे में करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें उनका दर्द छलका।
एक्ट्रेस ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर की जिसमें राजकपूर अपने तीनों बेटों के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर और उनके दोनों छोटे भाई ऋषि कपूर और राजीव कपूर दिखाई दे रहे हैं। करीना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- ब्रोकन बट स्ट्रॉन्ग (टूटे हुए हैं लेकिन अभी भी मजबूत खड़े हैं।)
करीना कपूर के इस पोस्ट को देख कर उनके फैंस भी काफी उदास दिखाई दिए। तो वहीं कई सेलेब्स और करीना कपूर के करीबी दोस्त उन्हें सांत्वना देते दिखाई दिए। इस तस्वीर पर विक्रांत मैसी, मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, दीया मिर्जा जैसे बड़े सेलेब्स ने भी कमेंट किया और राजीव-ऋषि और राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
View this post on Instagram
विक्रांत मैसी ने अपने कमेंट में लिखा- दिल से बहुत दुखी हूं, स्टे स्ट्रॉन्ग। भगवान आपके परिवार को शक्ति दे। करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने हाथ जोड़े हुए इमोजी भेजे। रणबीर कपूर की बहन और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी करीना कपूर के पोस्ट पर दिल बना कर कर रिएक्ट किया। मनीष मल्होत्रा, दीया मिर्जा और तान्या घावरी ने भी करीना के पोस्ट पर रिएक्ट किया।
View this post on Instagram
बता दें, ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। 68 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था। वहीं राजीव कपूर ने 58 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। राजीव ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के सबसे छोटे भाई थे। उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ।

