Kareena Kapoor: तैमूर अली खान इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर किड्स में से एक हैं। करीना कपूर खान अकसर अपने बेटे तैमूर अली खान को गोद में पकड़े हुए साथ में पोज देती दिखती हैं। कई बार इसके लिए करीना कपूर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं कि तैमूर को इतना हाइलाइट क्यों किया जाता है। तो वहीं करीना कहती हैं कि ‘हम इस बात से खुद परेशान हैं। लेकिन हम तैमूर को बांध कर नहीं रख सकते।’
अब पायल रोहतगी ने करीना कपूर पर इस मामले में आरोप लगाया है कि करीना कपूर खान लाइमलाइट में रहने के लिए खुद मीडिया को कॉल करती हैं और पैपराइज तैमूर के पीछे कैमरा लेकर दौड़ पड़ते हैं।
दरअसल, पायल रोहतगी ने यूट्यूब पर अपना एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह विवेक ओबेरॉय के मामले में बात करते हुए अचानक करीना कपूर को लेकर बोलने लगीं। पिछले दिनों विवेक ओबेरॉय एग्जिट पोल पर ऐश्वर्या राय वाले मीम को शेयर करने पर ट्रोल हुए थे। ऐसे में पायल कहती नजर आईं कि विवेक का काम पूरा हो गया उन्हें लाइम लाइट में आना था, उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है – ‘पीएम नरेंद्र मोदी’। ऐसे में उन्होंने चर्चा में आने के लिए ऐसा किया।
पायल ने आगे कहा कि इस में क्या बुराई है। अकसर कई एक्ट्रेस इस तरह का रास्ता अपनाती हैं। वीडियो में बात करते हुए पायल करीना का उदाहरण देते हुए कहती हैं कि करीना कपूर खान भी मीडिया को तब बुलाती हैं जब उनका बच्चा उनके साथ होता है। वह भी लाइम लाइट में आने के लिए यह करती हैं।
पायल ने विवेक की तरफदारी करते हुए कहा कि उनके मीम से विवेक का सेंस ऑफ ह्यूमर दिखता है, लेकिन हमारे देश की नकली फेमिनिस्ट ने इसका इस्तेमाल कर लिया। देखें और क्या-क्या बोलीं पायल, वीडियो:-
विवेक ओबेरॉय पर बोलते हुए पायल रोहतगी