Kareena Kapoor Crime Thriller Movies: कुछ दिनों पहले ही करीना कपूर खान की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस मूवी में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह मूवी थ्रिलर मिस्ट्री है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 25 साल भी पूरे किए हैं। इतने सालों में उन्होंने कई मूवीज में काम किया।

कुछ में एक्ट्रेस का रोमांटिक अवतार देखने को मिला, तो कुछ में वह एक्शन करते हुए नजर आईं, लेकिन अब हम आपको करीना कपूर की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो क्राइम थ्रिलर पर बेस्ड हैं। चलिए जानते हैं उन मूवीज के बारे में।

ऐतराज

साल 2004 में रिलीज हुई अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐतराज’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार स्टारर यह मूवी रोमांटिक थ्रिलर है। इस मूवी में देखने को मिला था कि कैसे एक पत्नी अपने पति को बेकसूर साबित करने के लिए अपनी जी-जान लगा देती है। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है।

36 चाइना टाउन

साल 2006 में रिलीज हुई ’36 चाइना टाउन’ में शाहिद कपूर के साथ करीना समेत कई स्टार्स एक साथ दिखाई दिए थे। यह मूवी उस समय में लोगों की पसंदीदा  फिल्मों में से एक थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इस थ्रिलर कॉमेडी फिल्म का सस्पेंस देख कर दर्शकों का दिमाग हिल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी करीना के फैन हैं और क्राइम थ्रिलर मूवीज को पसंद करते हैं, तो इस मूवी को भी आप जी5 पर देख सकते हैं।

अजनबी

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘अजनबी’ का निर्देशन भी अब्बास मस्तान ने किया था। इस मूवी में करीना के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स दिखाई दिए थे। फिल्म में दो पड़ोसियों की कहानी देखने को मिली थी, जहां अक्षय की पत्नी बिपाशा की हत्या हो जाती है और आरोप बॉबी पर लगता है। फिल्म के आखिर तक आपको कातिल का अंदाजा नहीं होगा, लेकिन जब राज खुलता है, तो सबके होश उड़ जाते हैं। इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

जाने जान

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म जाने जान में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा दिखाई दिए थे। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।