बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की पॉपुलैरिटी आज भी किसी से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खुद से जुड़ी सभी पोस्ट्स वहां शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में इन दिनों वो अपनी किसी पोस्ट को लेकर नहीं बल्कि परिवार में शादी की शहनाई को लेकर चर्चा में हैं। उनके पोते और सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। इसी बीच धर्मेंद्र ने पोते की लव स्टोरी और अपने रिएक्शन के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करण ने सबसे पहले प्यार के बारे में अपनी मां से बताया था।
करण देओल जल्द ही दृशा आचार्य के साथ शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों 16 या 18 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फैंस देओल परिवार की इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये इंडस्ट्री का मोस्ट लवली कपल है। हाल ही में धर्मेंद्र ने ई-टाइम्स से बात करते हुए पोते करण देओल की लव स्टोरी के बारे में बताया है।
पोते की शादी के लिए एक्साइटेड हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने करण देओल की शादी को लेकर ई-टाइम्स से बात की और अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। उन्होंने बताया, ‘लंबे समय के बाद फैमिली में शादी हो रही है। करण अच्छा लड़का है। वो बहुत केयरिंग हैं। बहुत अच्छा लग रहा है कि उसे सही पार्टनर मिल गई है।’
धर्मेंद्र ने दी मंजूरी
इसके साथ ही पोते की लव स्टोरी के बारे में बताते हुए धर्मेंद्र ने कहा, ‘पता तो चल जाता है लेकिन हां, करण ने इसके बारे में सबसे पहले अपनी मां को बताया था। उसकी मां ने सनी को बताया और फिर बाद में सनी ने उन्हें बताया था।’ इसके बाद फिर क्या था 85 साल के एक्टर ने पोते की शादी के लिए मंजूरी दे दी। धर्मेंद्र ने कहा, ‘जाने दो अगर करण को वो पसंद है। एक्टर ने दृशा आचार्य से मुलाकात की। होने वाली बहू को उन्होंने सेंसिबल और खूबसूरत बताया।’ आपको बता दें कि दृशा करण के बचपन के दोस्त हैं।
FAQs
Q.1 क्या करण देओल की शादी हो चुकी है?
नहीं, अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि करण देओल और दृशा आचार्य की शादी 16 या 18 जून, 2023 को है।
Q.2 करण देओल का असली नाम क्या है?
करण देओल का असली नाम रॉकी है।
Q.3 करण देओल के मंगेतर कौन है?
करण देओल की मंगेतर का नाम दृशा आचार्य है।