सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे और धर्मेंद्र (Dharmendra) के पोते करण देओल (Karan Deol) पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में आज आखिर वो दिन आज ही गया जब वो दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ चुके हैं। सालों के बाद देओल परिवार में शादी का माहौल है। धर्मेंद्र पोते की शादी में काफी एक्साइटेड दिखे। उन्होंने ढोल पर शानदार डांस मूव्स दिखाए हैं। करण की बारात दुल्हनिया को लेने के लिए निकल चुकी है और अब कपल शादी के बंधन में भी बंध चुका है। उनकी पहली फोटोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। जिसमें कपल बेहद ही प्यारा लग रहा है। करण की शादी से जुड़े सभी अपडेट्स पाने के लिए हमसे जुड़े रहिए…
करण देओल और दृशा सात वचनों में बंधे
करण देओल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी सात फेरे लेने के बाद एक्टर की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें कपल दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में बेहद ही प्यारा लग रहा है। जहां, दृशा को लाल जोड़े में देखा जा सकता है वहीं, करण क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी जंच रहे हैं।
पोते की बारात में धर्मेंद्र जमाई महफिल!
धर्मेंद्र पोते करण देओल की शादी में काफी खुश दिखे हैं। उन्होंने भी बारात में शिरकत कर इसकी रौनक ही बढ़ा दी है। उन्हें इस दौरान ब्राउन सूट और सिर पर पगड़ी बांधे हैंडसम हंक के जैसे देखा जा सकता है। उन्हें देख आपको उनके पुराने दिन याद आ जाएंगे।
पोते की बारात में जमकर नाचे धर्मेंद्र
इतना ही नहीं धर्मेंद्र ने पोते की शादी में जोरदार डांस भी किया। उन्होंने ढोल-नगारों पर बेहतरीन डांस स्टेप्स दिखाए हैं। उनके साथ वीडियो में उनके बेटे बॉबी देओल को भी देखा जा सकता है।
पापा सनी देओल का दिखा गजब स्टाइल
वहीं, बेटे करण देओल की शादी में पापा सनी देओल का भी गजब का स्वैग देखने के लिए मिला है। इस शादी के बाद वो ससुर बन जाएंगे। ये उनकी जिंदगी का नया चैप्टर है। लाडले बेटे की बारात में ‘गदर’ एक्टर को ग्रीन और व्हाइट शेरवानी में देखा गया। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर मजेंटा कलर की पग बांध कर लुक को कंप्लीट किया है।