कन्नड़ एक्टर संपत जे (Sampath J Ram) राम का 22 अप्रैल को निधन हो गया। उनका शव कर्नाटक के नेलमंगला स्थित अपने घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। बताया गया कि संपत जे राम ने सुसाइड किया है। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।

हालांकि अब संपत जे राम की मौत को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अब अभिनेता के करीबी दोस्त व अभिनेता राजेश ध्रुव ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर के दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया कि संपत जे राम ने आत्महत्या नहीं बल्कि फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे।

लेकिन इस घटना में उनकी मौत हो गई। इस खुलासे के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। बताते चलें कि संपत जे राम का केवल 35 साल की उम्र में निधन हो गया है और एक्टर अपनी 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी को इस दुनिया में छोड़कर चले गए हैं।

एक्टर के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

संपत जे राम के करीबी दोस्त और को-स्टार राजेश ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि ‘संपत का अपनी पत्नी के सात रात को मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह पत्नी को डराने के लिए फांसी लगाने का प्रैंक कर रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से उनकी जान चली गई।’

5 महीने प्रेग्नेंच हैं संपत की पत्नी

मालूम हो कि संपत जे राम ने राजेश ध्रुव के साथ टीवी सीरियल अग्निसाक्षी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा दोनों सितारे फिल्म श्री बालाजी फोटो स्टूडियो में साथ काम कर चुके हैं। अभिनेता की मौत से उनके दोस्त राजेश बहुत बुरी तरह टूट गए हैं। उन्होंने संपत के निधन के वक्त भी काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया था और कहा था कि ‘आपसे जुदाई सहने की ताकत हममें नहीं है। अभी कितनी फिल्में बननी हैं। कितनी लड़ाइयां लड़नी बाकी हैं। आपके सपनों को पूरा होने में अभी काफी समय है। हमें अभी भी आपको बड़े मंच पर देखना है। प्लीज वापस आ जाइए।’

बता दें कि कन्नड़ फिल्म स्टार संपत जे राम की शादी कुछ ही वक्त पहले हुई थी। फिल्म स्टार संपत जे राम की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। 35 वर्षीय संपत की पत्नी मां बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इस हादसे ने उनकी पत्नी को भी बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बताते चलें कि संपत जे राम का अंतिम संस्कार उनके होमटाउन एनआर पुरा में हुआ है। बेंग्लुरु पुलिस इस केस में जांच कर रही है।