Kangana Ranaut Ram Mandir Inauguration Ayodhya Temple: अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को किया जाना है। इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के बड़े सेलेब्रिटी और भारी संख्या में लोग शामिल होने वाले हैं। देशभर का माहौल राममय हो गया है। सभी राम भक्ति में लीन हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इसका असर और खुशी साफतौर से देखी जा सकती है। इसी बीच कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भगवान राम की अहमियत बताई है। एक्ट्रेस ने श्रीराम को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने श्रीराम की खूब बखान किया है।
कंगना रनौत ने भगवान राम को लेकर ट्वीट किया और लिखा, ‘भारतीय मन हर स्थिति में “राम” को साक्षी बनाने का आदी है। दुःख में –“हे राम”, पीड़ा में –“अरे राम”, लज्जा में –“हाय राम”, अशुभ में –“अरे राम राम”, अभिवादन में–“राम राम”, शपथ में–“राम दुहाई”, अज्ञानता में –“राम जाने”, अनिश्चितता में –“राम भरोसे”, अचूकता के लिए–“रामबाण”, सुशासन के लिए–“रामराज्य”, मृत्यु के लिए –“राम नाम सत्य”, जैसी अभिव्यक्तियां पग-पग पर “राम” को साथ खड़ा करतीं हैं। “राम” भी इतने सरल हैं कि हर जगह खड़े हो जाते हैं! जिसका कोई नहीं…उसके लिए “राम” हैं-“निर्बल” के बल “राम” ।। राम राम जी ।।’ इस पर लोग खूब रिएक्शन्स दे रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर जमकर जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।
पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं कंगना रनौत
आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन एक्ट्रेस को मिस्ट्री मैन का हाथ थामे हुए देखा गया था। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्हें मिस्ट्री मैन का हाथ थामे हुए सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके प्यार के चर्चे शुरू हो गए। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार ‘तेजस’ और ‘चंद्रमुखी’ में देखा गया था। हालांकि, ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। मगर उनकी फिल्मों को ओटीटी पर अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। ‘तेजस’ को जी5 पर देखा जा सकता है।