Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय के एक ट्वीट से ट्विटर पर बवाल मच गया। एक्जिट पोल को लेकर एक मीम को शेयर करने पर विवेक ओबेरॉय विवादों में आ गए थे। जहां विवेक के द्वारा शेयर किए गए उनके इस मीम पोस्ट की सब खूब आलोचना कर रहे हैं। वहीं कंगना रनौत (kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल विवेक ओबेरॉय के सपोर्ट में आगे आई हैं। इतना ही नहीं कंगना की बहन विवेक के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर वाली महिला आयोग के खिलाफ भी बोलती नजर आई हैं।

दरअसल, विवेक द्वारा शेयर किए गए मीम में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सलमान खान, फिर विवेक ओबेरॉय और फिर अभिषेक-अराध्या की तस्वीर नजर आ रही थी। आम यूजर्स से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस ट्वीट की कड़ी आलोचना की। ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले पर विवेक ओबेरॉय को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा था। हालांकि अब विवेक ने उस मीम को अपने अकाउंट से हटा कर माफी भी मांग ली है।

Fraud @IndiaMeToo & @NCWIndia has caused death f feminism in India, accused working everywhere & roaming freely, chauvinism & gender bias displayed openly & here fr a stupid joke they come crawling like insects as if anybody cares about such a sham NCWI please take a seat https://t.co/h6ezT9zBEl

लेकिन कंगना की बहन रंगोली ने इस बीच महिला आयोग को फ्रॉड कहा। रंगोली ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘फ्रॉड इंडिया मीटु और एनसीडब्ल्यू, इनके कारण ही भारत में फेमिनिज्म की मौत हुई है। जो गुनहगार हैं वह हर तरफ काम कर रहे हैं और खुले में घूम रहे हैं। यहां लिंग भेद का प्रदर्शन हो रहा है। यहां पर भद्दा मजाक किया जा रहा है और ये कीड़े की तरह रेंगते हुए आते हैं जैसे बड़ी परवाह हो। बेशर्म।’

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1130501317166751744?

रंगोली ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- ‘मैं इस बात को कभी नहीं भूल सकती कि कैसे एनसीडब्ल्यू ने एक बड़े स्टार की वजह से कंगना की कंप्लेंट नहीं ली थी। यह एक ‘चाइल्डिश जोक’ के लिए सब लड़ रहे हैं। इसके अलावा कितने सारे रेप केस कोने में लटके पड़े हैं। शेम।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)