देश में इन दिनों देशा का नाम बदलने की ही चर्चा जोरों पर हो रही है। जी-20 से जुड़े निमंत्रण पत्र पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखे जाने को लेकर राष्ट्रव्यापी बहस छिड़ गई है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि संसद के विषेश सत्र में इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जा सकता है।
विपक्षी इस पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इस बहस को लेकर लोग दो गुटों में बंटे दिख रहे हैं। आप जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर भारत माता की जय लिखा था।
उनके अलावा कंगना रनौत ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि डिक्शनरी में इंडियन का मतलब गुलाम बताया जाता था हाल ही में इसे बदल दिया गया है।
कंगना रनौत ने क्या लिखा
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है? सबसे पहले तो वे ‘सिंधु’ का उच्चारण नहीं कर सके तो उसको बिगाड़ा के ‘INDUS’ कर दिया। फिर कभी हिंदोस कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके इंडिया बना दिया। महाभारत के समय से, कुरुक्षेत्र के महान युद्ध में भाग लेने वाले सभी राज्य भारत नामक एक महाद्वीप के अंतर्गत आते थे। तो वे हमें इंदु-सिंधु क्यों कह रहे थे??”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि “साथ ही भारत नाम इतना सार्थक है, इंडिया का अर्थ क्या है? मैं जानती हूं कि वे रेड इंडियन कहते थे क्योंकि पुरानी अंग्रेजी में इंडियन का मतलब केवल एक गुलाम होता था, उन्होंने हमें इंडियन नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। पुराने ज़माने की डिक्शनरी में भी इंडियन का मतलब गुलाम बताया जाता था। हाल ही में इसे बदल दिया गया है। यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।”
कंगना ने दो साल पहले क्या कहा था
वहीं कंगना ने अपने एक बयान का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। कंगना ने दो साल पहले कहा था कि देश का नाम इंडिया हटा देना चाहिए और इसके बजाय भारत कहा जाना चाहिए। अपने इस बयान को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि और “कुछ लोग इसे काला जादू कहते हैं। यह बस ग्रे मैटर है। सभी को बधाई। एक गुलाम नाम से मुक्ति। जय भारत।”