मेगास्टार रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर चर्चा में हैं। मूवी को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के साथ रिलीज किया गया था। इसे दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म को 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। इसके जरिए वो पहली बार बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में रजनीकांत ने ‘लाल सलाम’ ऑडियो रिलीज इवेंट में सनातन धर्म को लेकर बात की। दिग्गज एक्टर ने इवेंट में सनातन धर्म के महत्व और उद्देश्य को बताया है। उन्होंने मनुष्यों के लिए सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए धर्मों के महत्व को बताया है। अब इसी पर कंगना की ओर से रिएक्शन दिया है।
रजनीकांत ने इवेंट में सनातन धर्म के महत्व को लेकर बताया कि सभी धर्म मनुष्यों को ईश्वर को समझने और अपने भीतर ईश्वर को महसूस करने में मदद करने के लिए बनाए थे। एक्टर का मानना है कि ईश्वर को जानना अलग है, समझना अलग है और इसे महसूस करना अलग है। उन्होंने कहा कि यीशु, मुहम्मद और बुद्ध जैसी वैश्विक धार्मिक हस्तियों ने दिखाया कि अगर कोई भी उनके दिखाए रास्ते पर चलेगा तो वो भी उनकी तरह महान चीजें हासिल कर सकता है। रजनीकांत की मानें तो हिंदू धर्म को छोड़कर हर धर्म का एक संस्थापक है। एक्टर ने सनातन धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि इसका अर्थ पुरातन (प्राचीन) होता है। द ऋषियों द्वारा उत्पन्न ध्वनियाँ थीं, जब वे गहरी समाधि में थे।
एक्टर का मानना है कि वेदों को समझना आसान नहीं है, इसलिए उन्होंने उन्हें सरल बनाया और वेदों के सार को उपनिषदों में बदल दिया। अपनी बातों में रजनीकांत ने भगवद गीता की भी जिक्र करते हैं।
रजनीकांत के बयान पर कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन
अब रजनीकांत के इसी बयान पर कंगना रनौत की ओर से रिएक्शन दिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक आर्टिकल को हाईलाइट किया है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस की ओर से लिखा गया है, ‘सनातन अनादि है, शायद इसलिए कि समय उस ब्रह्मांड की तरह रैखिक गंदगी नहीं है, ब्रह्मांड, परमाणु भी चक्रीय है, यह रैखिक नहीं है, यह चक्रीय है, इसलिए कोई इसकी शुरुआत है और इसका अंत नहीं जानता और इसीलिए सनातन-शाश्वत है।’
बहरहाल, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में हैं। फिल्म आपातकाल पर बेस्ड है। इससे पहले एक्ट्रेस को ‘तेजस’ में देखा गया था।