बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में की जाती हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अपनी फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज और बयानों के कारण सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।

बीते दिनों कंगना ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर जमकर आलोचना की थी। अब उन्होंने नए पोस्ट में रणबीर कपूर को दुर्योधन तो करण जौहर को शकुनि कह दिया है। साथ ही कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ सभी फर्जी ब्लाइंड आइटम के पीछे रणबीर और करण जौहर का हाथ बताया।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन का जिक्र करते हुए यह भी कहा है कि उनकी और ऋतिक की लड़ाई में इन्ही लोगों का हाथ था। एक्ट्रेस ने करण और रणबीर कपूर पर उनके खिलाफ हर तरह की गंदी अफवाहें फैलाने का भी आरोप लगाया। कंगना ने लंबे चौड़े पोस्ट में और भी कई बॉलीवुड के राज खोले हैं। आइए आपको बताते हैं कि कंगना ने और क्या कुछ कहा।

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी

कंगना ने रणबीर को ‘दुर्योधन’ और करण जौहर को कहा ‘शकुनि मामा’

कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए हैं। कंगना ने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि “कल वाली बात को आगे बढ़ाती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रकार के खतरे हैं। इससे भी बुरा दुर्योधन ( सफेद चूहा) और शकुनि (पा जो) है। वह खुद को सबसे ज्यादा गॉसिप्स करने वाला, जेलसी और इनसिक्योर बताते हैं। ये खुद को फिल्म इंडस्ट्री का सूचना प्रसारण मंत्रालय बताते हैं।”

सुशांत सिंह राजपूत का किया जिक्र

कंगना ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री जानती है कि “ये दोनों ही सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के पीछे रहे। इन दोनों ने ही उसको यह सब करने के लिए उकसाया था। इन दोनों ने मिलकर मेरे बारे में भी बहुत कुछ खराब बोला। इससे पहले ये दोनों मेरी पर्सनल लाइफ में इंटरफियर करते रहे और करियर में मुझे हैरेस करते रहे।” कंगना ने आगे यह भी कहा कि “आज मैं एक कमजोर जगह में हो सकती हूं, लेकिन मैं कसम खाती हूं कि जब भी मैं पावर में आऊंगी तो मैं उन सभी जरूरी अवैध गतिविधियों का पर्दाफाश करूंगी, जिनमें वे शामिल हैं, जैसे कि डार्क वेब, हैकिंग, जासूसी और अवैध रूप से मानहानि आदि। ये सब बातें उन्हें सलाखों के पीछे होने के लिए काफी होंगी। मैं इन सबके बारे में पिछले एक दशक से बात कर रही हूं।”

कंगना ने रणबीर पर साधा निशाना

कंगना के मुताबिक सोशल मीडिया की ताकत होने से किसी की आवाज नहीं दबाई जा सकती। कंगना ने मीडिया पर भी कई सवाल खड़े किए। वहीं रणबीर के लिए कंगना ने पहले कहा था कि वह शिव भगवान बने, उनकी फिल्म किसी ने नहीं देखी। अब रणबीर राम बनने की सोच रहे हैं। जिसे रावण होना चाहिए। ये कैसा कलयुग है।