Kangana Ranaut Angry Words on Karan Johar: बॉलीवुड की क्वीन और ‘धाकड़’ गर्ल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। साथ ही गलत चीजों का जमकर विरोध भी करती हैं। उन्हें अक्सर नेपोटिज्म पर बोलते हुए देखा जाता रहा है। उनके निशाने पर अक्सर करण जौहर रहते हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अनुष्का के करियर को खत्म करने वाले वीडियो को लेकर करण पर गुस्सा निकाला है। उन्हें इस बार नया नाम ‘चाचा चौधरी’ भी दिया है।
दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम (Kangana Ranaut Instagram) अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने करण का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के करियर खत्म करने वाली बात को कहते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने लिखा, ‘चाचा चौधरी को बस यही एक काम है’। इन दिनों करण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और इस स्टेटमेंट के बाद वो लोगों के निशाने पर भी आ गए हैं।
अनुष्का का करियर खत्म करना चाहते थे करण जौहर
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में इस बात को कबूला था कि वो अनुष्का शर्मा का करियर खत्म करना चाहते थे। दरअसल, आदित्य चोपड़ा ने फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए अनुष्का की फोटो करण को दिखाई थी तो उन्होंने उन्हें कास्ट करने के लिए सीधे तौर पर मना कर दिया था। साथ ही आदित्य पर भड़कते हुए कहा था कि तुम पागल हो क्या? कोई जरूरत नहीं है इसे साइन करने की।
कंगना ने किया था प्रियंका को लेकर ये दावा
ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधा है। वो उन्हें टारगेट करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। दोनों के बीच अक्सर ही जुबानी जंग चलते हुए देखा गया है। एक्ट्रेस नेपोटिज्म के खिलाफ शुरू से ही हैं। वो इस पर बोलना का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। खबरों की मानें तो एक समय पर कंगना ने ये दावा भी किया था कि करण ने प्रियंका चोपड़ा को बैन कर दिया था। हालांकि, इस दावे पर तब काफी सवाल उठने लगे थे जब नीता मुकेश अंबानी के इवेंट में प्रियंका और करण को गले लगते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।