Kamal Sadanah Daughter Leia Sadanah Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने पहली बार साल 1992 में फिल्म ‘बेखुदी’ के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसमें उनके साथ एक्टर कमल सदाना ने लीड रोल प्ले किया था। ऐसे में अब कमल को हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट किया गया, जहां वो अपनी लाडली के साथ स्पॉट हुए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में आपको उनकी बेटी की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो कि बोल्डनेस से लेकर खूबसूरती में किसी भी मामले में कम नहीं हैं।
कमल सदाना की बेटी लिया सदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। कमल की बेटी को उनकी खूबसूरती के साथ-साथ बोल्डनेस के लिए भी जाना जाता है। उनकी तस्वीरें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बॉलीवुड की किसी हसीना से कम नहीं हैं।
आपको बता दें कि कमल सदाना ने पहली बार काजोल के साथ 1992 में ‘बेखुदी’ में रोमांस किया था। इसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। फिर लंबे समय के बाद साल 2022 में ‘सलाम वेंकी’ में कमल को काजोल के साथ देखा गया था। वहीं, उनकी अपकमिंग फिल्म की बात की जाए तो उनके ‘कल्कि 2898 एडी’ में आने की चर्चा जोरों पर है।
गौरतलब है कि कमल सदाना अब एक्टर से फिल्म निर्माता बन चुके हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में जन्मदिन के मौके पर पैरेंट्स को खो दिया था। उनका पूरा परिवार 21 अक्टूबर, 1990 को एक हादसे का शिकार हो गया था। दरअसल, उनके पिता 1970 के दशक के जाने-माने निर्माता-निर्देशक बृज सदाना ने दिवाली की रात गोली चला दी थी, हालांकि इस दौरान एक्टर बच गए थे।