Kalank Movie teaser: मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ का 12 मार्च को टीजर आउट कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर्स रिलीज के बाद लोगों को ‘कलंक’ के टीजर का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में कलंक फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर लीड भूमिका में हैं।

2 मिनट 5 सेकेंड के टीजर में फिल्म के सभी किरदारों की एक झलक दिखाई जाती है। टीजर को देखकर लगता है कि कलंक फिल्म की कहानी प्यार के मुकाम को हासिल करने पर आधारित है। फिल्म के एक डायलॉग में वरुण धवन कहते हैं कि कुछ रिश्ते कर्ज की तरह होते हैं, उन्हें निभाना नहीं चुकाना पड़ता है। फिल्म में भव्य महल, शानदार लोकेशन और रजवाड़ा दिखाया गया है। वहीं आलिया एक डायलॉग में कहती हैं कि जब किसी की बर्बादी हमें अपनी जीत जैसी लगे तो समझ लीजिए इस दुनिया में हमसे बर्बाद कोई नहीं है।

टीजर के अंत में एक सीन में दिखाया जाता है कि रावण का वध होता है और वरुण धवन और आलिया भट्ट मिलते हैं। बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कलंक नहीं ये इश्क है। टीजर के अंत में फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की गई है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘कलंक’ का टीजर देखने के बाद लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन- 

फिल्म में संजय दत्त बलराज चौधरी का रोल अदा कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर देव नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। वहीं वरुण धवन जफर के रोल में नजर आएंगे। आलिया भट्ट ने रूप का रोल अदा किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने सत्या चौधरी नाम की महिला का रोल निभाया है। वहीं माधुरी दीक्षित बहार बेगम के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को अभिषेक वरमन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को करण जौहर, साजिद नाडियावाला, हीरो जौहर, यश जौहर और अपूर्वा मेहता ने प्रोड्यूस किया है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)