90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने लुक की वजह से काफी चर्चा में हैं। उनके वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस स्टाइलिश साड़ी में नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में वो प्रोड्यूसर आनंद पंडित के बर्थडे बैश में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। उनकी ये साड़ी काफी चर्चा में रही है। उन्होंने अपने लुक्स से पार्टी में लाइमलाइट ही चुरा ली। लेकिन, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को उनका ये लुक पसंद नहीं आया और इसकी वजह से वो उन्हें ट्रोल करने लगे।

49 साल की काजोल का आनंद पंडित की पार्टी से वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है। उनकी खूबसूरती का जवाब नहीं है। वो शिमरी साड़ी, खुले बाल, हाई हील्स और सिंपल मेकअप में नजर आ रही हैं। सादगी भरे लुक के साथ उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। मगर, उनकी साड़ी रेडी टू वियर लग रही है, जो थाई हाई स्लिट गाउन के जैसी स्टाइल की गई है। उनकी इस नई साड़ी के स्टाइल को लेकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

काजोल के वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसा रिएक्शन

अगर काजोल के लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘ये साड़ी कैसी है। इसे साड़ी बोलें कि क्या बोलें।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये अपने कपड़ों में हमेशा खुद ही अनकंफर्टेबल दिखती हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘सीनियर एक्ट्रेस वल्गैरिटी फैला रही हैं। हमारे भारतीय कल्चर को हम पर शर्म आनी चाहिए। ये हमारे भारत की ट्रेडिशनल ड्रेस है लेकिन ये बॉलीवुड एक्ट्रेस मिट्टी में मिला रहे हैं।’ चौथे ने लिखा, ‘इनकी मां आईसीयू में भर्ती हैं। इनको देखकर कहीं से भी लग नहीं रहा है।’ इसी तरह से लोग उनके वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी क्लास लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

बहरहाल, अगर काजोल की फिल्मों और वेब सीरीज की बात की जाए तो वो इस साल यानी कि 2023 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरी-2’, ‘द ट्रायल-प्यार कानून, धोखा’ में नजर आई थीं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।