सिनेमा जगत में सेलेब्स को लेकर आए दिन कोई ना कोई खबर सामने आती है। वो उनके प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी होती हैं। इसमें कई बार तो ऐसा होता है कि कुछ खबरें सही साबित होती हैं तो कुछ अफवाह। कई बार तो ऐसा होता कि सेलेब्स की झूठी मौत की खबर तक वायरल हो जाती है। ऐसे में अब काजोल ने खुद से जुड़ी पुरानी अफवाह को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि एक बार उनकी मौत की खबर की अफवाह फैला दी गई थी और 5-10 साल में तो उनके मार ही दिया जाता है। चलिए बताते हैं एक्ट्रेस ने उस किस्से को लेकर क्या कुछ कहा।
दरअसल, काजोल (Kajol) हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंची थीं। यहां वो कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म ‘दो पत्ती’ के प्रमोशन के लिए पहुंचीं। इस दौरान कपिल ने दोनों ही एक्ट्रेस के साथ खूब सारी मजेदार बातें की। इसी बातचीत में काजोल ने खुद से जुड़ी मौत की अफवाह के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 5-10 साल में उन्हें एक बार मार ही दिया जाता है। एक बार तो उनके प्लेन क्लैश होने की खबर तक वायरल हो गई थी और उनकी मां तनुजा को फोन करके जानकारी भी दे दी गई थी।
य
जब तनुजा को मिली बेटी काजोल के प्लेन क्रैश की जानकारी
काजोल ने शो में इस किस्से के बारे में बात करते हुए बताया था कि एक बार उनकी मां तनुजा को कॉल आया था और कहा गया था कि उनकी बेटी यानी कि काजोल का प्लेन क्रैश हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ ऐसा कई बार हो चुका है। एक बार उनकी मां तनुजा के घर पर फोन आया था, जिसमें उनको बेटी के प्लेन क्रैश की जानकारी दी गई थी। ये बात उन दिनों की है जब सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं होता था। काजोल की मां को जब फोन पर जानकारी मिली तो वो इसको लेकर सही जानकारी का इंतजार कर रही थीं।
5-10 साल में मार दिया जाता है- काजोल
इसके साथ ही काजोल ने बताया था कि उनकी मौत की अफवाह अक्सर आ ही जाती है। एक बार उनके निधन की खबर काफी वायरल हुई थी। उन्होंने इस पर गुस्सा भी निकाला और कहा कि एक बार एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बताया गया था कि वो मर चुकी हैं। इस पर काजोल ने दुख भी जताया था और कहा था कि ऐसी खबरें 5-10 साल में आ ही जाती हैं।

काजोल का प्रोफेशनल फ्रंट
बहरहाल, अगर काजोल के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो 90 के दशक की एक्ट्रेस आज भी बड़े पर्दे पर छाई रहती हैं। वो सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इन दिनों वो थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘दो पत्ती’ में नजर आ रही हैं, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। इसमें उनके साथ कृति सेनन और शाहीर शेख भी हैं। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस पहली बार पुलिस के रोल में हैं। इसके बाद काजोल ‘महारागनी’ में नजर आने वाली हैं। इसके जरिए एक्ट्रेस 30 साल बाद प्रभु देवा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। हालांकि, इसकी रिलीज को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
क्या आप जानते हैं काजोल ने अजय देवगन को ‘सिंघम’ के लिए कॉप की ट्रेनिंग दी है? इसका खुलासा खुद काजोल ने कपिल शर्मा के शो में किया है। यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
k