आज पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जा रहा है। 8 मार्च को विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। वुमन्स डे बॉलीवुड में भी धूमधाम से मनाया जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भले ही बड़े परदे से पिछले कुछ समय से गायब हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काजोल ने वुमन्स डे के मौके पर ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में काजोल यह बताती नजर आ रही हैं कि लड़कियां कैसे लड़ती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन लिखा- फाइट लाइक ए वुमन हैशटैग के साथ हैप्पी वुमन्स डे।

काजोल के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह एक दम अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। वह बहुत ही बिंदास लुक में नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद काजोल के फैंस कमेंट बॉक्स में कमेंट कर काजोल के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- हा हा, आपने रॉक कर दिया। हैप्पी वुमन्स डे। आप सच में एक प्रेरणा हैं, आप हमेशा इसी तरह रहें। लव यू क्वीन। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा – कूल, फनी और सुंदर महिलाओं में से एक जिसे मैं जानता हूं। हैप्पी वुमन्स डे। काजोल के वीडियो में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा – आपको इस अंदाज में देखकर मजा आ गया।

Kajol, Arun Jaitley, Budget, Budget 2018, Hope from Arun Jaitley Hope from Budget, kajol hope, Advocacy Ambassador, Advocacy Ambassador kajol, Swachh Aadat Swachh Bharat, haathmuhbum initiative, Entertainment news

Fight like a woman #happywomensday

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

हाल ही में काजोल के पति अजय देवगन ने अपनी पत्नी और बेटी न्यासा से जुड़ा एक मजेदार राज खोला। अजय ने एक इंटरव्यू में बताया, ”मेरी बेटी मेरी सबसे बड़ी आलोचक है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या काजोल भी उनके काम की आलोचना करती हैं तो अजय ने कहा, ”नहीं, उनमें इतनी हिम्मत नहीं है, लेकिन बेटी न्यासा में है। वह मेरी सबसे खराब क्रिटिक है। वह मुझे छोड़ती नहीं है।” काजोल साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ में आखिरी बार नजर आई थीं। फिल्म में काजोल के साथ शाहरुख खान और वरुण धवन ने भी स्क्रीन शेयर किया था। काजोल ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फना’, ‘बाजीगर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।