‘कुछ कुछ होता है’ की चुलबुली सी अंजलि वक्त के साथ काफी बदलती जा रही है। हम बात कर रहे हैं काजोल की, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में या तो किसी सीधी साधी लड़की का किरदार निभाया है या वह एक सेंसिबल महिला बनी हैं। हाल ही में काजोल ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया है और इसके साथ ही वह अपनी छवि से हटकर रोल करती नजर आ रही हैं। पहले ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में बोल्ड किरदार और अब उनके लिपलॉक करते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान हैं।

‘द ट्रायल’ का सीन हुआ लीक

दरअसल, ये लिपलॉक सीन काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसके तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिनमें काजोल दो अलग-अलग एक्टर्स को किस करते हुए नजर आ रही हैं। कुछ लोग इसके लिए काजोल की निंदा कर रहे हैं तो कई लोगों का उनका बोल्ड अवतार पसंद भी आ रहा है।

एक सीन में काजोल एक्टर एली खान के साथ लिपलॉक कर रही हैं तो दूसरे में जीशु सेन गुप्ता उनके साथ हैं। शो में काजोल और जीशु पति-पत्नी दिखाये हैं। काजोल को नोयोनिका के किरदार में दिखाया है। काजोल इसमें वो मां दिखाई गई हैं, जिसका पति सेक्स स्कैंडल और रिश्वतखोरी में पकड़ा गया है। अपने परिवार को चलाने के लिए ये मां एक लॉ फर्म ज्वाइन करती है और विशाल चौबे जिसका किरदार एली खान ने निभाया है, वह उनके सहकर्मी हैं। नोयोनिका और विशाल पूर्व प्रेमी रह चुके हैं।

क्योंकि वह दोनों कई सालों के बाद दोबारा मिलते हैं तो उनके बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं। शो में नोयोनिका की कहानी कई मोड़ लेती है और एक मोड़ पर आकर उनके और विशाल के बीच किस हो जाती है।

ये वेब शो डिज्नी हॉटस्टार पर 14 जुलाई को स्ट्रीम हुआ है। इसकी कहानी अमेरिकी शो ‘द गुड वाइफ’ पर आधारित है। ये वेब शो साल 2009 में शुरू हुआ था और सात सीजन तक चला। इस शो में एलिसिया फ्लोरिक नाम की महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसका राजनेता पति सेक्स स्कैंडल में फंस जाता है। ये लीगल ड्रामा है।