Kajol Fells off Video: नवरात्रि की धूम ना केवल आम लोगों के बीच ही देखने के लिए मिल रही है बल्कि सेलेब्स के बीच खूब है। नवरात्रि के मौके पर मुंबई में दुर्गा पूजा (Durga Puja) का पंडाल लगा है, जिसमें बॉलीवुड से कई स्टार्स ने शिरकत की। इसमें रानी मुखर्जी और काजोल (Kajol) समेत बॉलीवुड के कई एक्टर्स हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस एक घटना का शिकार हो गईं लेकिन इस दौरान उनके बेटे युग ने उन्हें संभाला। इस पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर काजोल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो दुर्गा पूजा के पंडाल में स्टेज पर हैं। उनका सारा ध्यान फोन पर था। तभी अचानक से स्टेज के किनारे एक्ट्रेस पहुंचती हैं और फिर गिर पड़ती हैं। वो जैसे ही लड़खड़ाती हैं तो उन्हें नीचे खड़े लोग संभाल लेते हैं। इस दौरान उनका बेटा युग भी उन्हें संभालता हुआ दिखता है। बाद में वो उनका हाल भी लेता है। इस दौरान एक्ट्रेस फोन पर बात कर रही होती हैं और नीचे गिर जाता है। उनका वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स करने लगे। लोग एक्ट्रेस पर गुस्सा निकालने का मौका नहीं छोड़ते हैं।
इसके साथ ही अगर काजोल के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘बिना गिरे काजोल का कोई काम हो ही नहीं सकता।’ दूसरे ने लिखा, ‘सेनोरिटा बड़े-बड़े देशों में छोटी –छोटी बातें होती रहती हैं।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘और चलाओ फोन।’
क्या है काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?
बहरहाल, अगर काजोल के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक वकील की भूमिका का रोल प्ले किया है। इसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है। वहीं, एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट में वो ‘दो पत्ती’ में अहम किरदार में दिखाई देने वाली हैं। इसमें उन्हें पहली बार पुलिस ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। फिल्म के तीसरे शेड्यूल की तैयारी चल रही है।
