Kajal Aggarwal Haldi Ceremony Photos: शादियों का सीजन आ चुका है। कुछ दिनों पहले ही सिंगर नेहा कक्कड़ की हल्दी मेहंदी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अब काजल अग्रवाल की वेडिंग फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। काजल अग्रवाल 30 अक्टूबर को अपने मंगेतर गौतम किचलू से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसे में उनकी हल्दी और मेहंदी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

काजल अग्रवाल की हल्दी आउटफिट की फोटोज काफी वायरल हो रही हैं जिसमें एक्ट्रेस ने फूलों के गहने पहने हैं और वह खिलखिलाती  दिख रही हैं। वहीं कई तस्वीरों में उन्हें हल्दी भी लगती दिख रही है, जिसमें काजल बहुत क्यूट लग रही हैं। साउथ इंडियन सुपरहिट एक्ट्रेस काजल ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट 6 अक्टूबर को की थी।

खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट से फैंस को बताया था कि वह अब शादी करने जा रही हैं। काजल ने इसके बाद कई तस्वीरें शेयर कीं, इनमें से काजल की एक मेहंदी वाली तस्वीर भी सामने आई जिसमें वह कैमरा के आगे अपने दोनों हाथ दिखाती दिखीं। काजल ने बताया था कि वह 30 अक्टूबर को मुंबई में ही शादी करने जा रही हैं। क्योंकि कोरोना काल चल रहा है ऐसे में वह अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदही में ही शादी करेंगी।

काजल का लुक काफी सिंपल और सोबर था। वहीं गौतम भी काफी हैंडसम लग रहे थे। काजल की फ्लॉरल ज्वेलरी उनपर काफी फब रही थी।

काजल की शादी का जश्न 29 अक्टूबर से शुरू हुआ। मेंहंदी और फिर हल्दी रस्म में एक्ट्रेस काफी एंजॉय करती दिखीं। वहीं प्रेस को मिठाई भी बांटती दिखीं।

इस तस्वरी में काजल को हल्दी लगाई जा रही है, फोटो में काजल बहुत क्यूट लग रही हैं।

काजल ने बहुत ही प्यारे अंदाज में फैंस को बताया था कि वह शादी कर रही हैं। काजल ने अपने पोस्ट में कहा था- ‘मैंने हां कर दी है। शादी के लिए।। 30 अक्टूबर को हम शादी कर रहे हैं।’

सिंघम एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की मेहंदी की तस्वरी। फोटो में काजल पेस्टल ग्रीन कलर का शरारा पहने दिख रही हैं।