Kaagaz Trailer: पंकज त्रिपाठी इन दिनों एक के बाद एक नए नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं। लूडो (Ludo) के बाद एक्टर की ‘शकीला’ का ट्रेलर आया। इसके बाद अब पंकज त्रिपाठी की फिल्म Kaagaz का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। पंकज त्रिपाठी की फिल्म के ट्रेलर को Salman Khan ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस फिल्म का ट्रेलर पोस्ट करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- ‘ये है हमारे भारत लाल मृतक, जिसे पूरी दुनिया पूछ रही है, प्रूफ क्या है कि तुम जिंदा हो।। एक आदमी की सच्ची कहानी जिसे कागजों परर मृत घोषित कर दिया गया था।’
इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया है। पंकज त्रिपाठी फिल्म में एक ऐसे शख्स की भूमिका में हैं जिसे पेपर्स में मरा हुआ डिक्लेयर कर दिया जाता है। 18 साल तक वह अपनी पहचान के लिए लड़ता है,अंत में क्या होता है ये देखना काफी दिलचस्प हो। ये फिल्म 7 जनवरी को जी5 पर प्रेमियर की जाएगी। वहीं यूपी के कुछ थिएटर्स में भी दिखाई जाएगी।
Skf फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म कागज के ट्रेलर में दिखाया जाता है- किसी गांव के एक घर में मातम छाया होता है। सब रो रहे होते हैं। तभी एक शख्स पंकज त्रिपाठी की तरफ दौड़ता हुआ आता है और कहता है ये क्या हो गया भैया-पंकज त्रिपाठी का पहला डायलॉग मुंह से निकलता है- ‘हम ही मर गए।’ देखें ट्रेलर:-
View this post on Instagram
पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने करियर में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक के बाद एक कई फिल्मों में काम कर चुके पंकज त्रिपाठी तेजी से सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। लॉकडाउन में भी पंकज त्रिपाठी ने काम किया। साल 2020 में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी उनकी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। मिर्जापुर 2 भी कुछ पहले ही रिलीज हुई जिसे दर्शकों ने मिर्जापुर के पहले भाग जितना ही प्यार दिया। वहीं अभिषेक बच्चन संग फिल्म लूडो में भी पंकज त्रिपाठी नजर आए। अब फैंस को पंकज की ऋचा चड्ढा संग अपकमिंग फिल्म शकीला और कागज का इंतजार है।

