आज के इस चकाचौंध भरी दुनिया में पैपराजी कल्चर काफी पॉपुलर हो गया है। सेलेब्स और स्टार्स जहां भी जाते हैं पैप्स उनके पीछे लग जाते हैं या फिर उनसे पहले उनकी डेस्टिनेशन पर पहुंचे होते हैं। उनकी वजह से स्टार्स के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई बार इसकी वजह से सेलेब्स परेशान भी हो जाते हैं। इसी कड़ी में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का नाम भी शामिल हो गया है। वो पैपराजी पर गुस्सा निकालते हुए दिखे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें गुस्सा निकालते हुए देखा गया।
दरअसल, पॉप सिंगर जस्टिन बीबर का पैप्स पर गुस्सा निकालते हुए वीडियो कैलिफोर्निया का बताया जा रहा है। जहां पर सिंगर को एक कॉफी शॉप के बाहर के बाहर स्पॉट किया गया था। कॉफी शॉप में एंट्री करते हुए किसी फोटोग्राफर ने उन्हें गुड मॉर्निंग विश किया तो उन्होंने अपना चेहरा छुपा लिया और जवाब दिया, ‘नहीं गुड मॉर्निंग नहीं। आप पहले से ही जानते हैं, आप यहां क्यों हैं।’ इसके बाद जस्टिन बीबर पैपराजी के पास गए और उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वो यहां पर सिर्फ पैसे के लिए आए हैं। इस दौरान वो अपनी उंगलियों से पैसा पैसा का इशारा करने लगे। साथ उन्होंने पैप्स से वहां से चले जाने को भी कहा।
जस्टिन ने पैप्स पर पैसे के लिए आने का लगाया आरोप
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जस्टिन बीबर पैप्स पर पैसे के लिए आने का आरोप लगाया। वो कहते हैं, ‘आप लोगों को बस पैसे की चिंता है, इंसान की नहीं।’ इतना कहने के बाद उन्होंने कैमरे को ढकने की कोशिश की। बाद में उन्होंने पैपराजी को वहां से चले जाने की भी मांग की। जस्टिन का यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई क्लिप में सिंगर को भूरे रंग की हुडी पहने और टैटू में देखा जा सकता है।
बहरहाल, अगर जस्टिन बीबर के बारे में बात की जाए तो वो कनाडा से ताल्लुक रखते हैं। वह वहीं के मूल सिंगर हैं। उनकी भारत में खूब लोकप्रियता है। इंडिया में अंग्रेजी गानों चलन जस्टिन के गाने ‘बेबी’ से शुरू हुआ था। उन्होंने महज 20 साल की उम्र में ही ग्रैमी अवॉर्ड जीत लिया था। इतना ही नहीं, उनके नाम 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।
‘जाट’ या ‘गुड बैड अग्ली’, बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा सिक्का? देखिए क्या कहती है पब्लिक