July 18, 2019, Kumkum Bhagya,Written Full Episode: शो कुमकुम भाग्य इस वक्त दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि शो में अब जल्द ही अभि-प्रज्ञा की मुलाकात होने वाली है। शो में ट्विस्ट- प्रज्ञा को पता है कि अभि उसी शहर में है। लेकिन वो ये नहीं जानती कि बेटी के कॉलेज मे ंपढ़ने वाली रिया के पिता अभि ही है। अभि शो में इस बात से बिलकुल अंजान है कि प्रज्ञा उसके कितने करीब है। अभि और प्रज्ञा की जिंदगी अब ऐसे मोड़ पर आ गई है जहां उनका आमना-सामना होना तय है।
शो में इस वक्त क्या हो रहा है-
रिया की नादान चाल की वजह से बेचारी प्राची को जेल की हवा खानी पड़ रही है। शो में रिया प्राची के बैग में ड्रग्स डाल देती है जिसे पुलिस कैप्चर कर लेती है। अब ऐसे में पुलिस जब प्राची को इस जुर्म में पकड़ लेती है तो अभि विश्वास दिलाता है कि वह जल्द ही प्राची को बाहर निकाल लेगा। प्राची पर अभि को पूरा भरोसा है, तभी प्रज्ञा को भी इस बारे में खबर होती है और वह दौड़ी-दौड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचती है।
प्राची को इस हालत में देख कर प्रज्ञा काफी घबरा जाती है। वह खूब जोर लगाती है कि वह प्राची को बाहर निकाल सके। लेकिन वह हालातों से हार जाती है। अब प्रज्ञा बेबस -अकेली पुलिस-स्टेशन के बाहर बेंच पर बैठ कर रोने लगती है। तभी पीछे से अभि उसी राह आ रहा होता है। देखें वीडियो:-
अब आगे क्या:-
शो में अब दर्शकों को उम्मीदें हैं कि आज तो अभि-प्रज्ञा का आमना सामना हो ही जाएगा। दोनों एक दूसरे के इतने करीब हैं। ऐसे में अभि प्रज्ञा एक दूसरे की शक्ल देख लेंगे। जब प्रज्ञा रोते हुए दिखाई देगी तो अभि समझ जाएगा कि प्राची उसी की बेटी है। तो वहीं प्रज्ञा को भी पता चलेगा कि रिया उसकी दूसरी बेटी है।
ऐसे में रिया और प्राची जो इस वक्त एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं, अपनी दुश्मनी को और गहराएंगे क्योंकि दोनों एक ही घर में रहने लगेंगी। इस शो में अभी और भी कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स हैं जिन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा।
(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)

