Judgemental Hai Kya Movie Review, Box Office Collection: राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ सुबह से ही सिनेमाघरों का रुख कर रही है। फिल्म के बज को देखते हुए ट्रेड पंडितों ने ऐसे कयास लगाए हैं कि जजमेंटल है क्या बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है। माना जा रहा है कि कंगना और राजकुमार की फिल्म पहले दिन 5-6 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। इसके पहले कंगना की फिल्म मणिकर्णिका पहले दिन 8 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही थी।
कंगना रनौत की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर कई सितारों ने शिरकत की थी। इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर, रेहा कपूर और स्वरा भास्कर समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। फिल्म को देखने के बाद बी-टाउन सेलेब्स ने अपना रिव्यू सोशल मीडिया पर दिया है। ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ की है और कंगना और राजकुमार की एक्टिंग को सराहा है। फिल्म को सेलेब्स के अलावा फिल्म समीक्षकों ने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म को पांच में से 3 स्टार्स दिए गए हैं
फिल्म जजमेंटल है क्या को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। कंगना का एक फैन लिखता है कि जजमेंटल है क्या को क्रिटिक्स ने 3.5 स्टार्स दिए हैं। मैं बहुत खुश हूं।
फिल्म जजमेंटल है क्या को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा- शानदार फिल्म। कंगना ने अपनी परफॉर्मेंस से चौंकाया है। राजकुमार राव ने अबतक की फिल्मों में सबसे बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म ब्लॉकबस्टर है।
जजमेंटल है क्या सिनेमाघरों में 26 जुलाई को दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। राजकुमार राव ने अपने फैन्स से फिल्म देखने की गुजारिश की है। एक्टर ने लिखा- आज जजमेंटल है क्या रिलीज हो चुकी है। फिल्म को देखने जाएं।
कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि वह एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार देखने के लिए मजबूर हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- फिल्म में दोनों की एक्टिंग को मैंने खूब एन्जॉय किया। फिल्म को तीन बार देखने के बाद भी मन नहीं भरा।
जहां एक ओर कंगना के फैन्स जजमेंटल है क्या की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने फिल्म को डिजास्टर बताया है। उन्होंने लिखा- जजमेंटल है क्या में कंगना और राजकुमार की परफॉर्मेंस के लिए मैं पांच में से 2 स्टार्स देता हूं। यह साल 2019 की खराब फिल्मों से एक है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रहेगी।
कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या की दर्शक तारीफ किये बिना नहीं रह पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- फिल्म में दोनों स्टार ब्रिलिएट हैं। राजकुमार राव और कंगना की जोड़ी परफेक्ट है। फिल्म की कहानी नई और अच्छी है। फिल्म सुपर हिट है।
कंगना रनौत की फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंगना की फिल्म को लेकर एक यूजर ने लिखा- जजमेंटल को अभी देखा, फिल्म बहुत अच्छी है। कंगना और राजकुमार ने बेशक थ्रिलर से चौंकाया है। फिल्म का कंटेंट और कास्ट, परफॉर्मेंस शानदार है।
मुकेश छाबड़ा लिखते हैं- जजमेंटल है क्या एक सुपर क्रेजी फिल्म है। कंगना रनौत ने बस कमाल कर दिया है। उन्होंने अपने किरदार से हर वक्त हैरान किया है। राजकुमार राव भी काबिले-तारीफ हैं। आप सभी को भी फिल्म देखनी चाहिए।
वसन बाला ने जजमेंटल है क्या के लिए ट्वीट में लिखा- कंगना रनौत ने उम्मीद से बढ़कर काम किया है। बॉबी के रोल में उन्होंने कमाल किया है। बिना किसी हिचक के उन्होंने सभी बांधाओं को तोड़ा है।
फिल्ममेकर Alankrita Shrivastava ने लिखा- जजमेंटल है क्या फन और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म में राजकुमार राव और कंगना ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म की कहानी फ्रेश और उम्मीद से बढ़कर है। फिल्म को देखने के लिए बेताब हूं।
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक, कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या की ओपनिंग शोज को 12-15 प्रतिशत का रिस्पॉन्स मिला है। जबकि कृति और दिलजीत की फिल्म को 5-7 प्रतिशत ही रिस्पॉन्स मिल पाया है।
कंगना रनौत के अलावा राजकुमार राव ने भी लोगों का अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया है। एक यूजर ने लिखा- जजमेंटल है क्या शानदार है। हमने इसके पहले साइको कॉमेडी फिल्म जो कि थ्रिलर से भरपूर है नहीं देखी थी। फिल्म में कंगना ने कमाल किया है और राजकुमार राव ने अंत में सरप्राइज किया है। कुछ नया करने की कोशिश की गई है।
फिल्म को देखने के बाद फैन्स अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जजमेंटल है क्या में कंगना की परफॉर्मेंस को देखने के बाद मैं इतना कह सकता हूं कि लोगों को कंगना पर कमेंट करने से पहले उनकी परफॉर्मेंस को देखना चाहिए। आप अपने आप में एक युग हैं।