जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ और एक्टर अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं। मूवी को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया गया है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीकठाक कमाई कर रही है। चूंकि इसके साथ दो फिल्में ‘स्त्री 2’ और ‘खेल खेल में’ को भी रिलीज किया गया है, जिसका असर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिल रहा है। इसमें कमाई के मामले में सबसे आगे ‘स्त्री 2’ चल रही है। इन सबके बीच एक्टर जॉन ने फिल्म देश की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और कहा कि भारत में ना तो औरतें और ना बच्चे सेफ हैं। यहां तक कि जानवरों को लेकर भी कहा कि वो तक यहां असुरक्षित हैं।
दरअसल, कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला देशभर में गरमाया हुआ है। इस मामले को लेकर देशभर के लोगों में आक्रोश देखने के लिए मिल रहा है। कोलकाता में लोग सड़कों पर उतार आए हैं और देशभर के डॉक्टर्स न्याय की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से वो हड़ताल पर हैं। इस गरमाए मुद्दे और ‘वेदा’ की रिलीज के बीच जॉन अब्राहम ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के कांड से जोड़ते हुए कहा कि भारत में महिलाएं, बच्चे और जानवर तक सुरक्षित नहीं हैं।
जॉन अब्राहम की पुरुषों को समझाइस
जॉन अब्राहम ने पुरुषों को लेकर कहा कि भारतीय पुरुषों को ये समझने की जरूरत है कि उन्हें अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने पुरुषों को समझाइस दी और कहा कि हर औरत के लिए एक आदमी को एक रक्षक होना चाहिए। एक्टर कहते हैं कि वो हिंदुस्तानी हैं, भारत प्रेमी हैं और ऐसे में उनका मानना है कि ये बहुत जरूरी है कि वो भारत की आलोचना करें। ‘वेदा’ एक्टर ने देशभक्ति और अंधराष्ट्रवाद में फर्क बताया है। जॉन अब्राहम का स्टेटमेंट काफी कटू रहा और कहा कि ‘मेरा भारत महान’ कहने से कोई भारत प्रेमी नहीं होता। उनका मानना है कि जब समाज का पुरुष बदलाव लाएगा तभी भारत प्रेमी बन सकता है।
जॉन बोले- यहां महिलाएं, बच्चे और जानवर असुरक्षित हैं
जॉन अब्राहम ने आगे बात करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में मकसद एक ही है कि वो अपनी छोटी सी दुनिया में समाज को बदल सकते हैं। उन्होंने भारत में जानवरों को स्टेटस देने और उनकी हालत को लेकर कहा कि वो उन्हें स्टेटस देना चाहते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि भारत में जानवरों की हालत बद से बदतर है। उन्होंने दुख जताया कि यहां पर जानवरों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है। एक्टर ने देश में रह रही महिलाएं, बच्चे और जानवरों को असुरक्षित बताया है और कहा कि इस पर कोई बहस नहीं कर सकता है।
आपको बता दें कि कोलकाता कांड पर जॉन से पहले कई सेलेब्स अपने विचार रख चुके हैं। कोलकाता में क्रूर बलात्कार और हत्या के मामले ने देश को सदमे में डाल दिया है। परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, विजय वर्मा, रणदीप हुड्डा, आयुष्मान खुराना और आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड स्टार्स इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं।