Happy Birthday John Abraham: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंडस्ट्री में उनकी पहचान एक एक्शन हीरो की है। वो अपने स्टंट और बॉडी की वजह से भी काफी पॉपुलर हैं। ‘फोर्स’ और ‘धूम’ जैसी फिल्मों में बॉडी दिखाकर एक्टर ने फैंस का दिल जीत लिया था। लोग उनके सिक्स ऐब्स के फैन हैं। अपने करियर में कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ में कभी ऐसा समय भी रहा , जब उनकी एक भी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो रही थीं। लेकिन, जब उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान से पंगा लिया तो उनकी डूबती नैया बच पाई थी।

साल 2023 में बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने कमबैक किया और वो धमाकेदार रहा। इसी में से एक जॉन अब्राहम भी रहे हैं। आज वो 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 दिसंबर, 1972 को हुआ था। वो बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हालांकि, साल 2018 के बाद उनके करियर का ऐसा फेज रहा था, जब एक भी फिल्में हिट नहीं हो रही थीं। उनकी आखिरी सुपरहिट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ थी, जिसे 2018 में रिलीज किया गया था। इसके बाद जॉन की जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं सब बुरी तरह से पिटी थीं।

बैक टू बैक दी 7 फ्लॉप फिल्में

2018 के बाद जॉन अब्राहम ने बॉक्स ऑफिस पर बैक टू बैक 7 फ्लॉप फिल्में दी। इस लिस्ट में ‘रोमियो अकबर वाल्टर’, ‘बाटला हाउस’, ‘पागलपंती’, ‘मुंबई सागा’, ‘सत्यमेव जयते 2’, ‘अटैक पार्ट 1’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ‘एक विलेन रिटर्न्स’ को कोरोना काल के बाद 2022 में रिलीज किया गया था, जिसे बॉक्स ऑफिस पर कोई सफलता नहीं मिली थी। इसमें वो नेगेटिव भूमिका में थे। हालांकि, फिल्म में उनके किरदार को जरूर पसंद किया गया था। इसके बाद वो शाहरुख खान के साथ स्क्रीन पर दिखे और उनकी डूबती नैया पार लग पाई।

शाहरुख से लिया पंगा, 1000 करोड़ की दी हिट

इसके बाद जॉन अब्राहम के हाथ शाहरुख खान की फिल्म लगी। वो थी ‘पठान’, जिसे 2023 की शुरुआत में ही रिलीज किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को तोड़े थे। इसमें जॉन अब्राहम नेगेटिव भूमिका निभाकर छा गए थे। उनके एक्शन अंदाज को काफी पसंद किया गया था। शाहरुख और जॉन के बीच दो-दो हाथ देखने के लिए मिला था। इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। जॉन की लोगों ने खूब तारीफ की थ। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 1050 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, इंडिया में फिल्म ने 543.05 करोड़ की कमाई की थी। इसमें दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं।