बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास की जोड़ी हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। ठीक इनकी ही तरह एक्ट्रेस के जेठ-जेठानी भी हैं। जो जोनास और सोफी टर्नर को अक्सर कपल गोल्स देते हुए देखा गया है। दोनों की जोड़ी को हॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब इस कपल को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। कहा जा रहा है कि दोनों अब साथ में नहीं रहना चाहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद से जोनास फैमिली इंडिया में भी काफी चर्चा में आ गई। हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनास को हॉलीवुड में काफी पसंद किया जाता है। उन्हें इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल कहा जाता है। इस बीच उनके अलग होने की खबर काफी शॉकिंग है। रिपोर्ट्स में इनके तलाक की वजह को ‘सीरियस प्रॉब्लम’ कहा जा रहा है। तलाक की इन खबरों के बीच जो जोनास की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। लेटेस्ट फोटो में जो को वेडिंग रिंग पहने हुए देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स करने लगे और कहने लगे कि वो अलग नहीं हो रहे हैं।
फैंस शेयर कर रहे फोटोज
दरअसल, रविवार की रात को फैंस ने जोनास ब्रदर्स का एक कॉन्सर्ट अटेंड किया था। इस इवेंट से फैंस जो जोनास की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसमें उन्हें अपनी वेडिंग रिंग पहने हुए देखा जा सकता है।
4 साल पहले कपल ने की थी सीक्रेट वेडिंग
आपको बता दें कि जो जोनास और सोफा टर्नर पहली बार साथ में साल 2016 में दिखे थे। इसके बाद से उनके अफेयर की चर्चा जोरों पर होने लगी थी। सोफी और जो ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। हॉलीवुड एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मई 2019 में सीक्रेट मैरिज की थी। कपल ने पहली बार शादी बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के कुछ देर बाद ही की थी। इसके बाद दोनों ने दूसरी बार जून 2019 में फिर से फ्रांस में मैरिज की थी। इसमें उनके रिश्तेदार, दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।
दो बच्चों का पैरेंट्स है कपल
शादी के बाद फरवरी, 2020 में कपल पैरेंट्स बना था। सोफी टर्नर ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था, जिसका नाम विला है। इसके बाद 2022 में जो और सोफी दूसरी बार माता-प्ता बने। उनका दूसरा बच्चा जुलाई 2022 में पैदा हुआ था।