‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मनीषा रानी (Manisha Rani) इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आ रही हैं। यहां अपने ठुमकों से जजेस को अपना फैन बना लिया है। शो में वो अपने डांस का जादू खूब बिखेर रही हैं। इससे उनके वीडियो और फोटोज खूब वायरल होते हैं। इसी बीच अब बिहार की मनीषा रानी को लेकर खबर सामने आ रही है कि अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। इससे उनकी एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें उन्हें हॉस्पिटल के बैड पर लेटे हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि मनीषा रानी हॉस्पिटल में बैड पर लेटी हुई हैं। उनकी फोटो सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। मनीषा के लिए एक नोट भी लिखा गया है कि उनके हर दिन के स्ट्रगल के बारे में हर कोई जानता है। वो ‘झलक दिखला जा’ में अपना बेस्ट दे रही हैं।

12-15 घंटे करती हैं रिहर्सल

मनीषा रानी की फोटो के साथ आगे लिखा गया है कि उनकी फिजिकल स्ट्रेंथ बहुत कमजोर है। इसके साथ ही ये भी खुलासा किया गया कि वो शो के लिए 12-15 घंटे मेहनत करती हैं। साथ ही उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि वो जल्द ही चमकेंगी। मनीषा के जल्द ही ठीक होने की कामना की जा रही है। फैंस चिंता में आ गए हैं कि ये सब कैसे हो गया? साथ ही वो अपनी चहेती के लिए काम कर रहे हैं ताकि वो जल्द से जल्द ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर लौट सकें।

बताया जा रहा है कि लगातार रिहर्सल की वजह से मनीषा रानी बीमार पड़ी हैं। माना जा रहा है कि वो प्रेशर झेल नहीं पाईं और ज्यादा रिहर्सल का असर उनकी हेल्थ पर पड़ गया है। हेल्थ इश्यू की वजह से अब कहा जा रहा है कि मनीषा रानी ‘झलक दिखला जा 11’ के कुछ एपिसोड्स में शायद नजर ना आएं। वहीं, फैंस चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर फिर से फैंस को एंटरटेन करने के लिए शो में पहुंच जाएं।