Saif Ali Khan: ‘जवानी जाने मन’ एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोल हो गए। इस बार उनके भौगोलिक बोध पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं। हाल ही में अंग्रेजों के पहले भारत की अवधारणा नहीं होने वाले बयान को लेकर उनपर इतिहास से छेड़छाड़ करने और इसका ज्ञान नहीं होने जैसी बातें कही गईं थीं। अब सैफ अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अंधेरी को मुंबई का हिस्सा ही नहीं मान रहे हैं।
ट्विटर पर @kplusjmoney नाम के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है जो किसी इंटरव्यू का लगता है। इस 9 सेकेंड के क्लिप में सैफ को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह मुंबई नहीं अंधेरी है। कार में उनके साथ बैठा एक शख्स सैफ से कहता है- हम बॉम्बे में ड्राइव कर रहे हैं। इसलिए इसे बॉम्बे जर्नी नाम दिया है। एंकर के इस बात पर सैफ कहते हैं, तकनीकी रूप से इसे आप बॉम्बे बुला सकतो हो लेकिन ये अब मुंबई है। और यह मुंबई भी नहीं है। यह अंधेरी है।
सैफ के इसी बात पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अंग्रेजों के आने से पहले मुंबई अंधेरी था। एक और यूजर ने लिखा- हिस्ट्री के साथ जियोग्राफी भी बफ है। एक यूजर ट्रोल करते हुए लिखा- अगर अंधेरी मुंबई में नहीं है तो मुंबई में चलने वाली पहली मेट्रो अंधेरी में क्यों आई। एक और यूजर ने लिखा- ब्रिटिश के आने से पहले अंधेरी का कोई अवधारणा नहीं था। इसके साथ एक और यूजर ट्वीट किया- यह अंधेरी हो सकता है लेकिन इसके दिमाग में काफी अंधेरा है।
“This is not even Mumbai, this is Andheri” pic.twitter.com/1wzeEkiQ6K
— KJ (@kplusjmoney) January 24, 2020
बता दें हाल ही में सैफ अली ने तान्हाजी को लेकर बोलते हुए कहा था,”मुझे नहीं लगता कि यह इतिहास है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि ब्रिटिश से पहले इंडिया की कोई अवधारणा थी।” इस बात पर उनको काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि कंगना रनौत ने भी सैफ की बातों से इत्तेफाक नहीं रखते हुए कहा था, ‘ये सच नही हैं। भारत वर्ष नही हैं तो महाभारत क्या था। जो 5 हजार पुराना महाकाव्य लिखा था वो क्या था! वो क्या था जो हमारे वेद और व्यासों ने लिखा था।