Jawan Movie Release: शाहरुख खान की ‘जवान’ 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म इतिहास रचने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग से 51.17 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने सब लाजवाब हैं। रिलीज से ठीक एक दिन पहले ‘जवान’ के गानों का ज्यूकबॉक्स रिलीज कर दिया गया। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ‘जिंदा बंदा’, ‘चलेया’, ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ से लेकर फिल्म के अन्य गानों को फैंस का शानदार रिएक्शन मिला है। टीजर, ट्रेलर और उसके बाद फिल्म के बेहतरीन गानों ने शाहरुख के फैंस का क्रेज दोगुना कर दिया। ये ही कारण है कि रिलीज से पहले ही शाहरुख की फिल्म ने हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। ये फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बाहूबली’ और ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
गजब है कि फिल्म रिलीज टाइमिंग
शाहरुख खान के फैंस के लिए एक-एक मिनट इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। ये ही कारण है कि फिल्म के शोज 7 सितंबर लगते ही अजीबो-गरीब टाइमिंग पर रखे गए हैं। कही शो रात के 2 बजकर 15 मिनट का है तो कही सुबह 5 बजे पहला शो रखा गया है। कोलकाता में 7 सितंबर को फिल्म का पहला शो सुबह के 5 बजे रखा गया है। इसके अलावा बंगाल के रायगंज में 8 सितंबर को फिल्म का पहला शो आधी रात के 2:15 मिनट पर रखा गया है। दिल्ली एनसीआर और मुंबई में फिल्म का फर्स्ट शो सुबह के 7 बजे से शुरू होने वाला है।
Jawan Release लाइव अपडेट
शाहरुख खान की जवान ने IMDb पर कमाल की रेटिंग हासिल की है। फिल्म को 8.8 रेटिंग दी गई है।
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। जिससे शाहरुख खान काफी खुश हैं और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया है।
'जवान' देखने के लिए फैंस का उत्साह देखने को मिल रहा है। थिएटर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली है। पहले ही दिन फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई करने की उम्मीद है। यहां पढ़ें क्या है फिल्म की कहानी।
फैंस जैसे थिएटर से बाहर फिल्म देखकर निकल रहे हैं, फिल्म की तारीफ के पुल बांध रहे हैं। शाहरुख के कुछ फैंस का कहना है कि ये फिल्म नहीं त्योहार है, इसे 5 नहीं 10 स्टार देने चाहिए। ये फिल्म 1000 करोड़ कमाएगी।
ये फिल्म मास एंटरटेनिंग है, जिसमें कहानी का पूरा ध्यान रखा गया है। पूरा क्रेडिट सुमित अरोड़ा, रम्मना गिर वसमन और डायरेक्टर एटली को देना पड़ेगा। पहला हाफ बांधकर रखता है, सेकेंड हाफ उसे अंजाम तक पहुंचाता है और क्लाइमेक्स एंटरटेनमेंट के साथ एक बढ़िया मैसेज देता है। यानी कि रौंगटे खड़े करने वाले एक्शन के साथ फील गुड फैक्टर का तड़का, इस कॉम्बिनेशन को कोई मात नहीं दे सकता।
शाहरुख खान की फिल्म को 4 स्टार से कम रेटिंग नहीं मिल रही है। तमाम लोगों ने 4.5 स्टार और कई ने 4 स्टार दिए हैं।
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहा है। फैंस ने थिएटर के बाहर त्योहार का माहौल बना दिया है।
'जवान' देखकर थिएटर से बाहर निकले दर्शकों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने इस फिल्म को पैसा वसूल बताया है।
शाहरुख खान की एंट्री आउटस्टैंडिंग है, म्यूजिक भी जो हमारे को शुरुआत में लग रहा था कि शायद उतना ज्यादा पॉपुलर नहीं होगा लेकिन फिल्म के फर्स्ट हाफ में म्यूजिक को भी बहुत अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया है एक साउथ इंडिया का भी इसमें फ्लेवर है मासी बॉलीवुड वाली फीलिंग भी आ रही है और मतलब फर्स्ट हाफ ओवरऑल कह सकते हैं बहुत ही दमदार है।
जवान का फर्स्ट हाफ बहुत ज्यादा शानदार है स्टोरी बहुत स्ट्रॉन्ग है। पहले लग रहा था कि सिर्फ एक्शंस होंगे या डायलॉग बाजी होगी तो ऐसा नहीं है इस फिल्म में इमोशनल एंगल बहुत सॉलिड रखा गया है। उस वजह से स्क्रीनप्ले भी बहुत शानदार लगता है फिल्म की शुरुआती कुछ मिनट में ही बहुत तगड़ा इंपैक्ट मिलता है।
'जवान' की रिलीज के बाद देश के अलग-अलग कोने से फैंस का प्यार देखने को मिल रहा है। कुछ वीडियोज बिहार से सामने आई हैं, जिनमें शाहरुख खान की फिल्म के गाने में लोग थिएटर में झूम रहे हैं।
शाहरुख खान की ये फिल्म 'पठान' से भी बड़ी हिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुमित कड़ेल समेत तमाम ट्रेड एनालिस्ट ने इसे 4.5 स्टार दिए हैं।
शाहरुख खान के फैंस आज बेहद खुश हैं। सुबह से ही थिएटर्स में लोगों की भीड़ लगी है। थिएटर में शोज से पहले और बाद में फैंस का क्रेज देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में शाहरुख खान के फैंस का अलग क्रेज देखने को मिला। दिल्ली के एक थिएटर के बाहर उनके फैंस टीशर्ट पर शाहरुख की तस्वीर छपि हुई टीशर्ट पहनकर मस्ती करते दिखे।
'जवान' के लिए कई जगहों पर सुबह 5 बजे से शोज शुरू हो चुके हैं। ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तड़के सुबह के अंधेरे में फैंस थिएटर के बाहर किंग खान की फिल्म का जश्न मना रहे हैं।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने फिल्म को अच्छे रिव्यू दिए हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ फंटास्टिक बताया है।
'जवान' देखने के लिए फैंस सुबह से ही थिएटर्स के बाहर पहुंच रहे हैं।
बिहार के थिएटर में फैंस पट्टियां बांधकर थिएटर में पहुंच रहे हैं। फैंस का क्रेज देख हर कोई हैरान है।
शाहरुख खान के फैंस 'जवान' की रिलीज से बेहद खुश हैं। उनको फिल्म इतनी पंसद आ रही है कि वह इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
शाहरुख खान की 'जवान' का क्रेज बहुत ही ज्यादा देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज होते ही थिएटर्स में फैंस की लाइन लगी है। सुबह से ही लो सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
'जवान' का सोशल मीडिया रिव्यू