Jawan: शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ 7 सितंबर को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग की थी। पहले ही दिन फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ा का बिजनेस किया था। बात वर्ल्डवाइड की करें तो Jawan ने 129.06 करोड़ रुपये कमाए थे। Jawan को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं और शुक्रवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि ये गुरुवार को हुए 5.97 करोड़ के कलेक्शन से थोड़ा कम रहा।

फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 587.15 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में भी फिल्म इस वीकेंड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिल्म के हिंदी भाषा के कलेक्शन की बात करें तो ये ‘पठान’ और ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं इसके तमिल और तेलुगू वर्जन ने कुल 58.82 करोड़ का ही बिजनेस किया है। Jawan जल्द ही ग्लोबली सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म ‘दंगल’ के आंकड़े को छूने के लिए तैयार है।

रेड चिलीज ने ऐलान किया है कि उनकी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,043 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जल्द ही Jawan 1,050 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

एक के साथ एक टिकट फ्री

Jawan के मेकर्स ने 28 सितंबर से SRK की एक्शन थ्रिलर के लिए ‘बाई वन गेट वन’ डील शुरू कर दी है। अब ‘जवान’ का एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त मिल रहा है। नवंबर में ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने की खबर भी सामने आई है। शाहरुख खान की ‘जवान’ का निर्देशन एटली ने किया है। वहीं इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है।