जावेद अख्तर हिंदी सिनेमा जगत के ऐसे राइटर और गीतकार हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और बेहतरीन गाने दिए है। एक समय था जब इंडस्ट्री में सलीम और जावेद की तूती बोलती थी। इस जोड़ी ने साथ में ढेरों हिट्स दी है। जावेद अपनी फिल्मों और गानों के अलावा अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वो किसी ना किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। ऐसे में अब हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके बाद वो एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ गए। लेखक ने शबाना आज़मी के साथ अपने रिश्ते को भी दोस्ती का नाम देते हुए कहा कि शादी बेकार चीज है, जिसने सबको बर्बाद किया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

दरअसल, जावेद अख्तर ने हाल ही में बरखा दत्त मोजो स्टोरी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी को लेकर काफी कुछ शेयर किया। इसी बीच राइटर ने शादी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने अपने और शबाना आज़मी के रिश्ते पर भी बात की। जावेद अख्तर ने कहा, ‘हमने मुश्किल से ही शादी की है। हम दोस्त ज्यादा हैं।’ उनका मानना है, ‘एक अच्छी शादी तभी हो सकती है जब आपको पता हो कि आप दोस्त हैं या नहीं।’

इसके आगे जावेद अख्तर शादी को लेकर कहते हैं, ‘शादी-वादी तो बेकार काम है। ये सदियों की पुरानी परंपरा है। ये एक ऐसा पत्थर रहा, जिसे सदियों से पहाड़ों से लुढ़काया जाता रहा है। जैसे-जैसे वो नीचे आ रहा था, उसने बहुत सारी काई, कचरा और गंदगी इकट्ठा कर ली।’

जावेद बोले- पति-पत्नी शब्दों के कई अर्थ हैं

इतना ही नहीं, जावेद अख्तर ने शादी को लेकर आगे कहा कि ये पति-पत्नी जैसे लेबल के बारे में हैं। उनका मानना है कि इसके बजाय ये एक दोस्त बनने के बारे में है, जो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और समझते हैं। वो कहते हैं कि पति-पत्नी शब्द के कई अलग-अलग अर्थ हैं। जावेद अख्तर का मानना है कि दो लोग, चाहे वो उनका लिंग कुछ भी हो, वो एक साथ कैसे भी खुश रह सकते हैं। इसे आपसी सम्मान की जरूरत है। इस पर आपसी विचार की जरूरत है और एक-दूसरे को स्पेस देने की जरूरत है।

जावेद अख्तर आगे रिलेशनशिप में भागीदारी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सभी को समझने की जरूरत कि हर किसी की अपनी महत्वाकांक्षाएं और सपने होते हैं। दोनों को समान आगे बढ़ने का अधिकार है। सभी को समझना होगा कि सामने वाला भी इंसान है, जिसकी अपनी महत्वाकांक्षाएं और सपने हैं। जावेद ने आगे कहा कि सम्मान के बिना प्यार प्यार नहीं है। उनका मानना है कि एक स्वतंत्र महिला के साथ रहना आसान नहीं होता है। जावेद ने कहा कि एक इंसान जो किसी के साथ रहता है वो किसी का गुलाम नहीं होता है। वो असुविधाजनक होगा लेकिन, गुलाम नहीं होगा।

इस खबर के साथ ही आप एक और खबर पढ़ सकते हैं कि जावेद अख्तर ने शबाना आजमी के साथ शादी तब की थी, जब वो शराब के नशे में थे। उनसे जुड़ा ये किस्सा काफी दिलचस्प है।