साल 2020 का सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का सुसाइड केस तो सभी को याद होगा। उनके सुसाइड का केस उस दौरान एक बड़ा मुद्दा बन गया था। हर कोई इस पर बात कर रहा था। इसी बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के एक बयान ने सभी हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने जावेद अख्तर (Javed Akhtar) पर उन्हें सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। अब इस केस पर तीन साल के बाद 3 मई को सुनवाई हुई, जिसमें जावेद अख्तर ने कहा कि ‘ये स्टेटमेंट उनके लिए अपमानजनक रहा।’
जावेद अख्तर ने आरोपों को बताया ‘झूठा’
कंगना रनौत के आरोपों पर 3 मई को कोर्ट में सुनवाई और इस दौरान जावेद अख्तर ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना पक्ष रखते हुए इन आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि ‘वो लखनऊ से हैं और वहां पर ‘तू’ नहीं ‘आप’ कहना सिखाया जाता है फिर वो भले ही क्यों ना 30-40 साल छोटा हो। वो हर किसी को आप कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने कभी भी अपने वकील तक को तू करके नहीं कहा है।’ वो अपनी बात को आगे कहते हैं कि ‘वो इन आरोपों से काफी शॉक्ड हैं और जितने भी इल्जाम उन पर लगाए गए हैं सभी झूठे हैं।’
2020 में नहीं दिया था कोई रिएक्शन
जावेद अख्तर ने अपने वकील जय भारद्वाज के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘फरवरी 2020 में कंगना रनौत ने उन पर ये सभी आरोप लगाए थे और जब कुछ महीने बाद सुशांत का निधन हो गया था तो उस समय ये मुद्दा सभी के लिए टॉकिंग प्वॉइंट बन गया था। उस दौरान उन्होंने इस पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इस पर काफी बवाल होने लगा था और इस बीच उन्हें ये तक कह दिया गया था कि उन्होंने सुसाइड के लिए उकसाया है। इस स्टेटमेंट को अपने लिए अपमानजनक मानते हैं।’
जावेद कहते हैं कि ‘सुशांत के निधन के बाद ‘सुसाइड’ शब्द का काफी बज बन गया था। एक्ट्रेस उन्हें अपने इंटरव्यूज में किसी सुसाइड ग्रुप का बता चुकी हैं। इसी तरह से वो लोगों को सुसाइड के लिए उकसाते हैं, जो कि एकदम सच नहीं है।’ जावेद अख्तर को इस केस में सुनवाई के लिए अगली डेट 12 जून दी गई है। इस दिन कंगना रनौत के वकील उनसे क्रॉस क्वेश्चन करेंगे।
क्यों हुआ था विवाद?
दरअसल, कंगना रनौत और जावेद अख्तर का ये विवाद 3 साल पुराना यानी कि 2020 का मामला है। जावेद अख्तर ने साल 2020 में कंगना के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो केवल ऋतिक रोशन और कंगना के बीच सुलह कराने के लिए गए थे, वो भी डॉक्टर रमेश अग्रवाल के कहने पर। डॉक्टर ने ही उन्हें सीनियर होने के नाते ये सलाह दी थी कि दोनों के बीच का विवाद खत्म होना चाहिए। इसके बाद जावेद ने कहा था कि वो एक बार कोशिश करेंगे। जावेद अख्तर की मानें तो उन्होंने कंगना और ऋतिक को इस विवाद के बुरे असर के बारे में बताया था कि इससे उनका करियर प्रभावित हो सकता है। लेकिन दोनों ने ही उनकी बात नहीं मानी थी। इसके बाद उनकी बात एक्ट्रेस से नहीं हुई थी।