बॉलीवुड के फेमस राइटर और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच सालों से कानूनी लड़ाई चल रही थी। 5 सालों से दोनों के बीच में लीगल मामला चल रहा था। जावेद ने एक्ट्रेस के खिलाफ 2020 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। ऐसे में अब इस मामले में सुलह की जानकारी खुद कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके दी है। ऐसे में अब इस सुलह के बाद पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि उन्होंने उनसे कोई पैसे नहीं मांगे थे। उनको जो चाहिए था वो मिल गया है। चलिए बताते हैं राइटर ने क्या कुछ कहा।

लल्लनटॉप से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के साथ सुलह पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कहा कि इतने सालों के बाद मामला सुलझ गया है। कंगना ने असुविधाओं के लिए उनसे माफी मांग ली है और वो अब अपना केस वापस ले लेंगे। वहीं, एक्ट्रेस भी अपना केस वापस ले लेंगी। इस बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या कंगना के साथ केस खत्म होने के बाद उन्हें शांति मिली है? तो इस पर जावेद अख्तर ने कहा कि उन्होंने उनसे कोई पैसे नहीं मांगे थे। वो चाहते थे कि वो माफी मांगे लें तो उन्होंने (कंगना) मांग ली। खुशी वाले सवाल पर रिएक्ट करते हुए राइटर ने मजाक करते हुए कहा कि वो अब देखते हैं कि कोई दूसरी परेशानी मोल लेंगे। इसके बाद राइटर हंसने लगते हैं।

9 साल पुराना है विवाद

वहीं, अब अगर जावेद अख्तर और कंगना रनौत के विवाद के बारे में बात की जाए तो ये 9 साल पुराना है। साल 2016 में ये विवाद शुरू हुआ था। उस वक्त एक्ट्रेस और ऋतिक रोशन के बीच विवाद चल रहा था। इस वजह से इसकी शुरुआत हुई थी। ये मामला जब काफी बढ़ गया था तो ऋतिक के फैमिली फ्रेंड होने के नाते जावेद ने कंगना के साथ उनका विवाद खत्म कराना चाहा और एक्ट्रेस को अपने घर बुलाया। उस समय उन्होंने एक्टर से मांगने की बात कही थी तो कंगना ने इससे मना कर दिया था।

इसके बाद कंगना रनौत ने इस मुद्दे को साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के वक्त उठाया था। उन्होंने कई एक्टर्स के खिलाफ बयान दिए थे और इसी में जावेद अख्तर का नाम भी नाम शामिल था। कंगना ने उस समय आरोप लगाया था कि जावेद अख्तर ने उस समय घर बुलाकर उनको धमकी दी थी। इस बयान के बाद जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। इसके जवाब में एक्ट्रेस वे भी 2021 में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।

‘भगवान सब देख रहा है’, बिपाशा बसु को लेकर मीका सिंह ने दिया कर्मा का हवाला, बोले- बिना काम के घर पर क्यों बैठी हैं?’