गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। अनिल कपूर ने अपने घर में जावेद अख्तर के लिए ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें अख्तर के करीबी दोस्त और फैमिली शामिल हुई। हमेशा की तरह पैपराजी भी बॉलीवुड सितारों को अपने कैमरे में कैद करने वहां पहुंचे। जावेद अख्तर को उनकी पत्नी शबाना आजमी के साथ पोज करने को कहा गया, लेकिन शोर सुनकर वह झल्ला गए।

अनिल कपूर के घर के बाहर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कह रहे थे जिससे परेशान होकर जावेद अख्तर ने कहा,”शोर मत करो।” इसका वीडियो सामने आया है, जिसमें जावेद अख्तर भीड़ देख खुश नहीं नजर आ रहे हैं। हालांकि इसके बाद उन्होंने शबाना के साथ पोज भी दिया और धन्यवाद भी कहा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी की भीड़ उन्हें अलग-अलग एंगल से पोज देने को कह रही है और वह इससे धोड़ा परेशान दिख रहे हैं। शबाना के साथ पोज देकर वह वहां से जल्द जाने की कोशिश कर रहे हैं और पैपराजी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वह उन्हें धन्यवाद कह कर वहां से चले जाते हैं।

यूजर्स के रिएक्शन

बेबो शहरीश नाम की यूजर ने लिखा,”जया बच्चन के भाई, शोर से नफरत।” बिलकिस नाम की यूजर ने लिखा, “लगता है जया बच्चन के रिश्तेदार हैं दोनों ही मीडिया के साथ ऐसा बर्ताव करते हैं।” इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

आपको बता दें कि जावेद अख्तर की इस बर्थडे पार्टी में बोनी कपूर, सोनम कपूर,अनुपम खेर, फरहान अख्तर, माधुरी दीक्षित, संजय कपूर समेत कई सितारे नजर आए। शबाना आजमी, सोनम कपूर, बोनी और फरहान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बर्थडे बैश की तस्वीरें भी शेयर की हैं।