बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर, राइटर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Javed Akhtar) भले ही स्टारकिड हैं लेकिन वो इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और स्किल के दम पर टिके हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘जिंदगी मिलेगा ना दोबारा’ ‘डॉन’, ‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में काम किया और बड़े पर्दे पर एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ‘भाग मिल्खा भाग’ फरहान अख्तर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है या यूं कहें कि ये उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट रही है। इसमें उनके काम की खूब सराहना की गई। फिल्म में उनका गजब ट्रांसफॉर्मेशन भी देखने के लिए मिला था। लेकिन, क्या आपको पता है एक्टर ने इसके लिए जीतोड़ मेहनत की थी? चलिए बताते हैं इसके बारे में।
दरअसल, फरहान अख्तर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वो आज 50 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 जनवरी, 1974 को हुआ था। उन्होंने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर की थी। उनकी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ थी, जिसे 2001 में रिलीज किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2008 में फिल्म ‘रॉक ऑन’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। हालांकि, एक्टर के करियर का टर्निंग प्वॉइंट ‘भाग मिल्खा भाग’ रही। इस फिल्म से उन्हें दुनियाभर में जाना जाने लगा और लोगों ने उनके काम की खूब सराहना की। ऐसे में आज आपको उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म में फरहान के ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बता रहे हैं।
‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का रोल प्ले किया था। ऐसे में उन्हें काफी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से गुडरना पड़ा था। फरहान ने एथलीट जैसी बॉडी बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी और तब जाकर वो मिल्खा सिंह का किरदार पर्दे पर निभा पाए थे। एक परफेक्ट एथलीट बनने के लिए फरहान अख्तर ने हर रोज 13 महीने की लगातार 5-6 घंटे की इंटेंस ट्रेनिंग की है। इसके बारे में एक्टर के फिटनेस ट्रेनर समीर जाउरा ने बताया था। उन्होंने बताया था कि फरहान ने जब इस फिल्म को साइन किया था तो उनका फिटनेस लेवल किरदार से 70 परसेंट था और 30 परसेंट कवर करना था। उनका वजन 66 किलो था। ट्रेनर ने बताया था कि फिल्म में एक्टर को कई वजन में दिखाना था। जब वो फिट टोंड बॉडी में होते हैं तो उनका वजन 75 किलो होता है। वहीं, जब आर्मी ज्वॉइन करते हैं तो 5 किलो वजन कम हो जाता है। इसके लिए उन्हें साढ़े तीन महीने का वक्त लगा है।
समीर ने बताया था कि फरहान के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए हर 15 दिन में वर्कआउट बदलना पड़ता था। ताकि उनकी बॉडी एक ही तरह के वर्कआउट पर सेटल ना हो जाए। पहले एक्टर को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दी गई। इस तरह से वो 13 महानों तक यही करते रहे और फिर तैयार हुए।
शराब, चावल, रोटी और ब्रेड से रहे दूर
इसके साथ ही फरहान अख्तर के ट्रेनर ने बताया था कि एक्टर ने ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की थी। इसके लिए उन्होंने चावल, रोटी, ब्रेड और अल्कोहल को 13 महीने तक हाथ तक नहीं लगाया था। उनको सोडियम खाना दिया जाता था और इसकी मात्रा को लगातार मॉनिटर किया जाता था। उनका मील भी ऐसा रखा गया था, जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फैट की मात्रा हो। फरहान तीन घंटे के अंतराल में दिन भर में छह से सात बार खाना खाते थे।’
अंत में फरहान अख्तर की मेहनत सफल रही थी और 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए भी एक अन्य अवॉर्ड दिया गया था।
फिल्मों के साथ ही फरहान अख्तर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में पहली वाइफ से तलाक के बाद एक्टर ने इस पर रिएक्शन दिया था और अफसोस जताया था।