बॉलीवुड में अपनी लिखी गई कविताओं, गीतों और कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले जावेद अख्तर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अकसर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

वह ना सिर्फ अपने गानों के लिए बल्कि बड़ी बेबाकी से अपने विचार दुनिया के सामने रखने के लिए मशहूर हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय देने वाले जावेद अख्तर इन दिनों इजरायल-हमास युद्ध पर बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गीतकार ने जहां बीते दिनों गाजा पर किए जा रहे हमलों को लेकर इजरायल पर निशाना साधा था।

जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया था वहीं अब जावेद अख्तर का एक एक नया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। गीतकार के इस पोस्ट पर भी यूजर्स उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

जावेद अख्तर ने क्या लिखा

दरअसल जावेद अख्तर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दो ग्रहों की तस्वीरें बनी हुई हैं। “पहली तस्वीर मंगल ग्रह की है, जिसके सामने लिखा है कि हम अन्य ग्रहों पर जीवन खोजने के लिए अरबों डॉलर खर्च करते हैं। दूसरी तस्वीर पृथ्वी है, जिसके आगे लिखा है कि और हम इस पर जीवन ख़त्म करने में खरबों डॉलर खर्च करते हैं।” गीतकार का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

जावेद अख्तर के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ना कि “इजरायल बार-बार कह रहा है कि हम हमास के द्वारा बनाए गए बंधकों के लिए युद्ध लड़ रहे हैं। तो एक बात यह समझ में नहीं आती कि आप लोग हमास के ऊपर दबाव क्यों नहीं बनाते की इजरायल के बंधकों को छोड़े और जिससे युद्ध विराम हो सके।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “हमास पर भी कुछ बोल देते। इजरायल और अमेरिका से इतनी नफरत कहां से लाते हैं। वो भी इसी पृथ्वी पर रहते हैं।”  बता दें, जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई बार उन्हें अपनी राय के लिए आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है।

बता दें कि इजरायल और फिलिस्तीन के युद्ध ने पूरी दुनिया को दो पक्षों में बांट दिया है। कई लोग जहां इजरायल का समर्थन कर रहे हैं, तो कई लोग खुलकर फिलिस्तीन का सपोर्ट कर रही है। इस पर बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां कंगना रनौत ने इजरायल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की थी तो वहीं स्वरा भास्कर ने फिलिस्तान का समर्थन किया था।