Jannat Zubair: Tik-Tok वीडियोज से फैंस के बीच अपनी मौजूदग हमेशा बनाए रखने वालीं जन्नत जुबैर का एक बहुत ही प्यारा और इमोशनल कर देने वाला म्यूजिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि यूट्यूब पर ये गाना नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। ‘जिंदगी दी पौड़ी’ गाना दो प्रेमियों की कहानी को 5.30 मिनट के अंदर समेटता है। बेहद खूबसूरती से पेश किए गए इस गाने की काफी तारीफें हो रही हैं।
गाने में जन्नत के साथ सिंगर मिलिंद गाबा हैं। मिलिंद ने ही इस गाने को गाया है, वहीं इसे लिखा और बनाया निर्माण ने है। इस गाने को अब तक 14,151,608 बार देखा जा चुका है। ‘जिंदगी दी पौड़ी’ गाने को देखकर दर्शक काफी इमोशनल हो रहे हैं। गाने को काफी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। एक फैन लिखता- ‘दिल को छू लेने वाला गाना, रुला दिया कसम से।’ तो दूसरा लिखता ‘फुल ऑफ इमोशन्स’। आप भी देखें ये गाना:-
बता दें, जन्नत अभी तक टीवी शोज में दिखाई दी थीं। जन्नत ‘तू आशिकी’ में नजर आई थीं। कलर्स के इस शो से उन्हें काफी प्रसिद्धी हासिल हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में शो के मेकर्स और जन्नत के बीच कुछ अनबन हो गई थी जिस वजह से उन्होंने शो को छोड़ दिया था।
जन्नत ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर ‘फुलवा’ में भी काम किया था। तो वहीं जन्नत कई सारे कमर्शियल ऐड में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों जन्नत टिक टॉक वीडियोज बना कर दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जन्नत के टिकटॉक वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं और खूब पसंद किये जाते हैं।