Jannat Zubair-Faisal Shaikh Breakup: टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से हैडलाइन्स में हैं। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत फैसल शेख के साथ डेटिंग की खबरों की वजह से लाइमलाइट में हैं। चर्चा थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में भी देखा गया। ऐसे में अब चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है कि इनका रिश्ता खत्म हो गया है। इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, ना तो रिश्ते पर और ना ही ब्रेकअप पर दोनों की ओर से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। लेकिन, ब्रेकअप की चर्चा के बीच जन्नत की क्रिप्टिक पोस्ट सामने आई है, जिसे इससे जोड़ा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने टूटे रिश्ते को लेकर हिंट दिया है।
दरअसल, जन्नत जुबैर और फैसल शेख के ब्रेकअप की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद इनके ब्रेकअप की चर्चा ने तूल पकड़ लिया। अब ब्रेकअप की चर्चा कम होती या बंद होती इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दी, जिसने उनके ब्रेकअप की खबरों को और भी हवा दे दी है। उनकी इस पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि अभिनेत्री ने ब्रेकअप की ओर बड़ा हिंट दिया है।
अगर जन्नत जुबैर की क्रिप्टिक पोस्ट की बात की जाए तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें रात के अंधेरे में ऑफ व्हाउट शॉल ओढ़े छत पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। अब अपनी इन्हीं तस्वीरों क साथ जन्नत ने कुछ ऐसा लिख दिया, जिसे ब्रेकअप का हिंट माना जा रहा है। उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जो है उसे स्वीकार करो, जो था उसे जाने दो और जो होने वाला है उस पर भरोसा रखो।’ जन्नत की इस पोस्ट के बाद कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। लोग सवाल करने लगे कि उन्होंने फैसल को अनफॉलो क्यों किया? हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से किसी भी सवाल और कमेंट पर रिएक्शन नहीं दिया गया है।
जब फराह खान ने ली थी जन्नत के नाम पर फैसल की चुटकी
फैसल और जन्नत की डेटिंग की चर्चा के बीच हाल ही में फराह खान को चुटकी लेते हुए भी देखा गया था। फेसल शेख रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिट मास्टरशेफ’ में पहुंचे थे। शो के एक एपिसोड के दौरान फराह खान, जन्नत के नाम की चुटकी लेते हुए नजर आई थीं। शो में फैसल ने कहा था कि इस शो के बाद उनकी शादी हो जाएगी। इस पर फराह ने जवाब दिया था कि शो के बाद वो उनकी शादी करवाकर रहेंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे चुटकी लेते हुए कहा था कि वो उन्हें जन्नत की सैर करवाकर रहेंगी।
म्यूजिक वीडियोज में साथ काम कर चुके फैसल और जन्नत
आपको बता दें कि जन्नत और फैसल शेख साथ में कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं। इसमें ‘दिल के अरमान’, ‘लहजा’ और ‘तू मेरा मिश्रा है’ जैसे गानों में साथ काम कर चुके हैं। इनमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। बहरहाल, जन्नत और फैसल के डेटिंग की खबरें तब आने लगी जब दोनों ने साथ में काम किया और इसके बाद उन्हें कई मौकों पर स्पॉट किया गया। फैसल को कई बार एक्ट्रेस के फैमिली फंक्शन और ईद के मौके पर उनके पर देखा जा चुका है। हालांकि, अब उनके रिलेशन और ब्रेकअप की खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त पर ही पता चल पाएगा।