बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) पीरियड्स को लेकर अपने एक स्टेटमेंट की वजह से चर्चा में हैं। हालांकि, उसे पहले पीरियड्स पर पहले कई अभिनेत्रियां बात कर चुकी हैं। ऐसे में अब इस पर जान्हवी का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने मासिक धर्म पर कुछ पुरुषों की सोच की आलोचना की है। साथ ही उनको लताड़ भी लगाई, जो मासिक धर्म के दर्द का मजाक बनाते हैं और इसे नजरअंदाज करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर पुरुषों को इस दर्द से गुजरना होता तो न्यूक्लियर वॉर हो जाता।

दरअसल, जान्हवी कपूर ने हाल ही में हाउटरफ्लाई से बात की थी। इस बातचीत में जान्हवी कपूर ने पीरियड्स के बारे में बात की और बताया कि मासिक धर्म की वजह से महिलाओं के मूड स्विंग्स होते हैं। इसकी वजह से उनके बात करने का तरीका बदल सकता है। जान्हवी ने कहा कि अगर लड़की झगड़ा कर रही होती है और अपनी बात रख रही होती है तो कहते हैं कि ये महीने का वो वक्त है और सोच कर बोलना चाहिए। इसे लेकर जान्हवी कहती हैं कि अगर कोई सपोर्ट कर रहा होता है तो वो खुद ही रुक जाए। सोच समझकर बोले क्योंकि लड़की उस समय दर्द से गुजर रही होती है। वो समय उसके लिए काफी मुश्किल होता है।

पुरुषों पर साधा निशाना

इतना ही नहीं, जान्हवी कपूर ने आगे पुरुषों पर निशाना साधा और कहा कि कुछ मर्दों की इसके प्रति अजीब सी नजर और लहजा है। उनका मानना है कि मर्द इस दर्द और मूड स्विंग को एक मिनट भी नहीं झेल पाएगा। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर पुरुषों को पीरियड्स होते तो न्यूक्लियर वॉर हो जाता। अब जान्हवी का ये कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

जान्हवी कपूर का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर जान्हवी कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो उनके पास 2025 में कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वो नजर आने वाली हैं। हिंदी के साथ ही उनके पास साउथ फिल्मों के भी बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, ‘उलझ’ और ‘देवरा पार्ट 1’ में देखा गया था। ऐसे में अब उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो इसमें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, ‘परम सुंदरी’ जैसी हिंदी फिल्में शामिल हैं। वहीं, एक्ट्रेस तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ को भी लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म को 2026 में रिलीज किया जाएगा।

‘हिंदू धर्म मजाक बन गया है…’, उर्वशी रौतेला के मंदिर वाले दावे पर भड़कीं रश्मि देसाई, बोलीं- ‘धर्म के नाम पर ना खेलें’