फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं जाह्नवी कपूर ने अपनी मेहनत की कमाई से मुंबई में अपना खुद का आशियाना खरीद लिया है। जी हां, मुंबई के पॉश इलाके में जाह्नवी ने लक्जरी हाउस खरीदा है। खास बात ये भी है कि जाह्नवी के घर के ठीक बगल में अमिताभ बच्चन का घर भी है। जाह्नवी ने जुहू में घर खरीदा है। जुहू के विले पार्ले को मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाकों में से एक माना जाता है।

जाह्नवी के पड़ोस में अमिताभ बच्चन के अलावा चाचा अनिल कपूर, एकता कपूर और अजय देवगन भी रहते हैं। इस हाई प्रोफाइल लोकैलेटी में करोड़ों के हिसाब से घर मिलते हैं। जाह्नवी के घर की कीमत भी करोड़ों में है। जाह्नवी ने 3 फ्लोर में फैले इस घर 39 करोड़ रुपए में खरीदा है। जिसका एरिया 4,144 वर्गफीट में फैला है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी के तीन फ्लोर हैं, बिल्डिंग में उनका 14वां, 15वां और 16वां माला है।

जाह्नवी कपूर ने 10 दिसंबर को इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री अपने नाम कराई थी। तब जाह्नवी ने 78 लाख रुपए की स्टम्प ड्यूटी चुकाई थी। बताते चलें, अभी तक जाह्नवी अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ लोखंडवाला वाले घर में रह रही थी। जाह्नवी अकसर अपने चाचा अनिल कपूर के घर जुहू आती जाती रही हैं, ऐसे में उन्हें ये एरिया शुरू से ही काफी पसंद रहा है। तभी उन्होंने यहां ही घर लेने का मन बनाया।

जाह्नवी को लेकर इन दिनों खबरें हैं कि वह एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। जल्द ही दोनों साथ फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाले हैं। इस बीच दोनों को गोवा में साथ हैंगआउट करते देखा गया है। ऐसे में चर्चा है कि दोनों एक्टर्स साथ में गोवा में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जाह्नवी और कार्तिक की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।