Janhvi Kapoor Birthday Emotional Story Sridevi: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से करियर की शुरुआत की और आज ओटीटी से लेकर बड़े पर्दे पर अपनी अदायगी और खूबसूरती से राज करती हैं। वो एक हीरोइन से पहले दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। जान्हवी आज 27 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 6 मार्च, 1997 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में खास मौके पर एक्ट्रेस से जुड़ी उस इमोशनल स्टोरी के बारे में बता रहे हैं जब जन्मदिन के 12 दिन पहले ही उनका मां से साथ छूट गया था और श्रीदेवी का बेटी को लेकर एक सपना भी अधूरा रह गया। चलिए बताते हैं इन सबके बारे में…
6 मार्च, 1997 को मुंबई में जन्मीं जान्हवी कपूर को लेकर उनकी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी कोई और सपना देखा करती थीं। वो नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करें। उनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं कि जान्हवी पढ़ाई काफी होशियाकर थीं। इसलिए उनके टैलेंट को देखते हुए श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में ना आकर मेडिकल की पढ़ाई करें और डॉक्टर बनें। लेकिन ऐसा ना हो सका। क्योंकि किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था।
दरअसल, जान्हवी कपूर को डॉक्टर बनने में नहीं बल्कि एक्टिंग में इंटरेस्ट था। ये बात जब श्रीदेवी को पता चली तो उन्होंने बेटी अपना सपना छोड़ बेटी का साथ देने का फैसला किया। इसके बाद जान्हवी को उनकी पहली फिल्म ‘धड़क’ मिली, जिसका निर्माण करण जौहर ने किया था। इसमें वो शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई थीं। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया था। अफसोस इस बात का था कि बेटी की पहली फिल्म देखने के लिए श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं थीं। वो जन्हवी के 21वें जन्मदिन के 12 दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। जान्हवी के लिए ये बड़ा झटका रहा था। वो आज भी उस पल को भूल नहीं पाई हैं और मां को काफी मिस करती हैं।
अधूरा रह गया बेटी को लेकर श्रीदेवी का सपना
आपको बता दें कि श्रीदेवी का बेटी को लेकर सपना अधूरा रह गया। पहला तो ये कि वो अपनी बेटी को डॉक्टर बनते हुए देखना चाहती थीं और दूसरा जब जान्हवी ने अपना डेब्यू किया तो वो उनकी पहली फिल्म को देखना चाहती थीं लेकिन, निधन हो जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। दुबई में एक्ट्रेस का 24 फरवरी को निधन हो गया था। उनकी फैमिली उन्हें आज भी काफी याद करती है और कई मौकों पर बोनी कपूर से लेकर बेटी जान्हवी और खुशी भावुक भी हो जाती हैं।
बहरहाल, आज जान्हवी कपूर इंडस्ट्री की जानी-मानी हीरोइन बन चुकी हैं। उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग है। उन्हें दर्शकों और फैंस से भरपूर प्यार मिलता है। वो लगातार अच्छी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने ‘गुजंन सक्सेना’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘मिली’, ‘गुड लक जैरी’ और ‘बवाल’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है।