Janhvi Kapoor Birthday: दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर उनके नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में ही अपना करियर बना रही हैं। एक तरह खुशी ने जहां अभी सिर्फ अपने करियर की शुरुआत की ही है। वहीं, जान्हवी को इंडस्ट्री में लंबा समय हो गया है। उन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और अभी तक वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं हम उनके करियर ग्राफ के बारे में। बता दें कि अपने 7 साल के करियर में एक्ट्रेस ने अभी तक 10 फिल्मों में काम किया है और जो उनकी मूवीज आई है वो हिट रही या फिर फ्लॉप चलिए जानते हैं उनके बारे में।

‘शट अप कॉकरोच’, जावेद अख्तर ने रोहित शर्मा को मोटा कहने के इल्जाम पर ट्रोल्स की लगाई क्लास, विराट कोहली को लेकर किया था ये ट्वीट

उतार-चढ़ाव भरा रहा जान्हवी का करियर

जान्हवी कपूर ने साल 2018 में ईशान खट्टर के साथ ‘धड़क’ में काम करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 74.19 करोड़ का बिजनेस किया था और एक्ट्रेस की यह मूवी सेमी हिट हुई थी। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

इसके बाद कोविड के दौरान साल 2020 में एक्ट्रेस की एक मूवी आई थी ‘घोस्ट स्टोरीज’ जो हॉरर बेस्ड थी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था। इसी साल 2020 में ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ भी रिलीज हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था और यह मूवी लोगों को काफी पसंद आई।

फिर 2021 में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘रूही’ रिलीज हुई। हालांकि, ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसने 23.25 करोड़ का बिजनेस किया था।

ओटीटी पर रिलीज हुई ये दो फिल्में

‘रूही’ के बाद साल 2022 में एक्ट्रेस की दो फिल्में रिलीज हुई। पहली ‘गुड लक जैरी’ और दूसरी ‘मिली’। हालांकि, दोनों ही फिल्मों को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी पर रिलीज किया गया था। फिर साल 2023 में एक्ट्रेस की ‘बवाल’ रिलीज हुई और 2024 में जान्हवी की तीन फिल्में आई। सबसे पहले ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। इस मूवी ने 36.28 करोड़ का बिजनेस किया।

इसके बाद जान्हवी ‘उलझ’ में दिखाई दी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई और इस मूवी ने 8.30 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद एक्ट्रेस साउथ मूवी ‘देवरा पार्ट 1’ में नजर आईं, जो तेलुगु मूवी थी। इस फिल्म भी ठीक-ठाक रही और इसने 67.24 करोड़ का बिजनेस किया।

‘गरिमा बनाए रखी’, मिस वर्ल्ड के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने कर दिया था बिकिनी पहनने से मना, मां ने किया खुलासा